बीकानेर, 8 अगस्त 2024:बीकानेर लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर कल एक लावारिस बुजुर्ग महिला मिली, जो बीमार स्थिति में खड़ी नहीं हो पा रही थी। टीम सावधान इंडिया के कैप्टन ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने सूचना दी, जिसके बाद महिला को 108 एम्बुलेंस से पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया।
असहाय सेवा संस्थान के संस्थापक राजकुमार खड़गावत ने मौके पर पहुंचकर महिला को इलाज में सहयोग किया। डॉक्टर्स द्वारा इलाज के बाद, महिला को सुरक्षित आश्रम में छोड़ दिया गया।
महिला ने अपना नाम गंगूबाई बताया, लेकिन उसकी भाषा साफ नहीं है, और अभी तक उसके परिजनों का पता नहीं चल पाया है। असहाय सेवा संस्थान ने महिला की पहचान करने और परिजनों तक सूचना भिजवाने में सहयोग करने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए पीबीएम पुलिस चौकी, बीकानेर से संपर्क किया जा सकता है।















