Bikaner Live

*भामाशाह द्वारा शमशान हेतु दो बीघा भूमि भेंट -किलचू देवड़ान, ग्राम पंचायत*

किलचू देवड़ान,बीकानेर के पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह देवड़ा एवम दिलीप सिंह राठौड़ ने बताया कि गांव में मेघवाल,नायक एवम सांसी समाज के लिए शमशान भूमि उपलब्ध नहीं थी, शमशान भूमि की उपलब्धता के लिए ग्रामीण लंबे समय से प्रयासरत थे, ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए, गांव के भामाशाह श्री रूप सिंह, श्री चतर सिंह एवं श्री जेठू सिंह राठौड़ ने अपने स्वर्गीय पिता श्री रेवंत सिंह राठौड़ की स्मृति में दो बीघा जमीन, मेघवाल, नायक एवं सांसी समाज को भेंट की। इस अवसर पर गांव के सैकड़ो गणमान्य ग्रामीण जिसमें श्री राजेंद्र सिंह देवड़ा, उप सरपंच सुरजन सिंह राठौड़, कान सिंह राठौड़, भंवर सिंह राठौड़ ,शैतान सिंह , तुलछाराम मेघवाल , नैनूराम मेघवाल ,मोहन राम मेघवाल, हड़मान राम मेघवाल , मघाराम नायक, भिंयाराम नायक, शेराराम नायक, नत्थू महाराज, रामपाल महाराज, गोकुल महाराज ,मांग राम सांसी शेराराम सांसी आदि उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!