Bikaner Live

*केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने श्री बोड़ा, पूर्व सभापति श्री व्यास और श्री जोशी के निधन पर जताई सांत्वना*

बीकानेर, 11 अगस्त। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने स्व.श्री रिखबदास बोड़ा के निधन पर रविवार को उनके निवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी तथा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री बोड़ा की सादगी, सेवा और समर्पण की भावना सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, कैलाश मेघवाल, मोहन सुराणा, गुमान सिंह राजपुरोहित, जसराज सिंवर, कमल आचार्य आदि मौजूद रहे।

श्री मेघवाल ने नगर परिषद के पूर्व सभापति स्व. श्री चतुर्भुज व्यास के निधन के उपरांत रविवार को उनके निवास जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवार के सदस्यों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्री मेघवाल ने कहा कि समाजसेवा और समर्पण को सदा स्मरण किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने पूर्व विकास अधिकारी श्री सत्यनारायण जोशी के निधन पर भी सांत्वना व्यक्त की। उन्होंने श्री एसडी जोशी के निधन पर भी शोक जताया। उनके निवास पर आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!