पुलिस थाना जामसर
अवैध हथियार टोपीदार बन्दू5क सहित आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना जामसर की प्रभावी कार्यवाही ।
अवैध हथियार टोपीदार बन्दूीक सहित एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार ।
अवैध हथियार टोपीदार बन्दूूक को किया गया जप्त ।
गिरफ्तारशुदा आरोपी से गहनता से अनुसंधान व पूछताछ जारी ।
पुलिस मुख्यालय एवं महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं श्रीमती तेजस्वनी गौतम (आईपीएस) जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर के द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध हथियारों के विरूध्द कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान जिसकी मोनिटरिंग श्री ओमप्रकाश आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रैंज, बीकानेर व श्रीमति तेजस्वनी गौतम आईपीएस पुलिस अधीक्षक बीकानेर द्वारा की जा रही है श्री प्यारेलाल शिवरान (आरपीएस) अति. पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामिण बीकानेर एवं श्री नरेन्द्र कुमार पुनिया (आरपीएस) वृताधिकारी लूनकरनसर के निर्देशानुसार पुलिस थाना जामसर जिला बीकानेर द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए थानाधिकारी श्री रवि कुमार पु.नि. के नेतृत्व मे टीम का गठन किया जाकर कर आर्म्स एक्ट,अवैध शराब व मादक पदार्थ की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही हेतु टीम द्वारा निजी स्तर पर आसुचना संकलन की गई तथा दिनांक 19.09.2024 को थानाधिकारी के नेतृत्व में 28 आरडी नहर जेएमडी खारा के पास से कल्यावण सिंह पुत्र किशन सिंह राजपुत उम्र 50 साल निवासी खारा पुलिस थाना जामसर जिला बीकानेर के पास से एक अवैध हथियार टोपीदार बन्दुेक जप्त किया गया व प्रकरण संख्या 134 दिनांक 19.09.2024 धारा 3/25(1-बी),(ए) आयुध अधि. 1959 (संशोधन 2019) में दर्ज कर आरोपी कल्यांण सिंह पुत्र किशन सिंह राजपुत उम्र 50 साल निवासी खारा से हथियार के सम्बन्ध में गहनता से पुछताछ की जा रही है । कार्यवाही में श्री अजय सिंह कानि 456 की अहम भूमिका रही ।
टीम सदस्य
1. श्री रवि कुमार पुनि थानाधिकारी
2. श्री विजय कुमार एचसी 170
3. श्री अजय सिंह कानि 456
4. श्री सुनिल कुमार कानि 2253
5. श्री हनुमानराम कानि 1558
6. श्री रामनिवास कानि 1394






साइबर सिक्योरिटी की दी जानकारी…
साइबर थाना का जनजागृति अभियान…
साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नं :- 7877045498
पुलिस थाना साईबर जिला बीकानेर
पुलिस थाना साईबर बीकानेर का प्रभावी कदम ।
साइबर थाना टीम द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित ।
देशभर में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हुआ कार्यक्रम का आयोजन ।
जागरूकता कार्यक्रम में श्री नालन्दा पब्लिक स्कूल बीकानेर, बीकानेर में साइबर अपराध व सुरक्षा संबन्धित जानकारी
पिछले कुछ महीनों से देशभर में बड़ी संख्या में विभिन्न तरीको से साइबर धोखाधड़ी की जा रही है । इससे निपटने हेतु पुलिस मुख्यालय साइबर क्राइम, राजस्थान द्वारा चलाये जा रहे साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर श्री ओमप्रकाश आईपीएस व जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्रीमती तेजस्वनी गौतम आईपीएस के निर्देशन तथा अति पुलिस अधीक्षक (शहर) बीकानेर श्री दीपक शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में एवं साइबर थाना बीकानेर प्रभारी श्री मानाराम गर्ग आरपीएस के नेतृत्व में साइबर थाना टीम द्वारा निरन्तर साइबर जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में आज दिनांक 20 सितम्बर 2024 को श्री नालन्दा पब्लिक स्कूल बीकानेर में साइबर सुरक्षा से संबंधित वर्कशॉप आयोजित की गई । इस वर्कशॉप में स्कूल में अध्ययन करने वाले छात्र और छात्राओं, अध्यापक – अध्यावपिकाओ ने भाग भी लिया । श्री गोविंद व्यास पुलिस निरीक्षक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बताया और उन्होंने इसका साइबर अपराध में किस प्रकार प्रयोग हो सकता है, श्री गोविंद जी व्यास ने कहा, “डिजिटल अरेस्ट एक गंभीर समस्या है जो किसी को भी प्रभावित कर सकती है। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने ऑनलाइन सुरक्षा के लिए जागरूक रहें और सावधानी से अपने निजी डेटा का उपयोग करें ।” श्री शिवकुमार शर्मा, प्रोग्रामर द्वारा 1. डिजिटल अरेस्ट के बारे में प्रेजेंटेशन 2. ऑनलाइन सुरक्षा के लिए टिप्स और सलाह 3. डिजिटल अरेस्ट के कारणों और परिणामों के बारे में चर्चा पीपीटी तथा अपने पेशेवर अनुभव के माध्यम से छात्र और छात्राओं को साइबर अपराध, सावधानियां तथा राहत तंत्र से अवगत कराया एवं साइबर अपराध होनें की दशा में रखी जाने वाली सावधानियों तथा बचाव के उपाय भी बताए । Toll free no. 1930, cybercrime.gov.in एवं मोबाईल नंबर 78770454980 पर हम किस प्रकार कार्य कर सकते हैं इसकी जानकारी दी, वर्कशॉप के अंत में छात्र और छात्राओं के विभिन्न प्रश्नों एवं आशंकाओं का समाधान किया गया साथ ही उन्हे साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में करियर हेतु तैयारी तथा संभावनाओं के सदंर्भ में मार्गदर्शन भी किया संस्थान के श्री हरि नारायण आचार्य ने इस प्रकार की वर्कशाप को व्यक्तिगत और सामाजिक सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया l
संस्था प्रधान श्री राजेश रंगा ने जिला पुलिस एवं साइबर पुलिस स्टेशन का धन्यवाद ज्ञापित किया और ऐसी ही वर्कशॉप अभिभावकों के लिए भी आयोजित करने का अनुरोध किया । जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर सुरक्षा हेतु जारी पेम्पलेट शाला को उपलब्ध करावाया गया ।
साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नं :- 7877045498
पुलिस टीम :-
1. श्री गोविंद व्यास, पुलिस निरीक्षक
2. श्री शिव कुमार शर्मा ,प्रोग्रामर
साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नं :- 7877045498
100, 0151-2206992, 7877045498












