Bikaner Live

*सांबा पहुंचे विधायक व्यास, कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित* *भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुग रहे मौजूद*

बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास शनिवार प्रातः जम्मू के सांबा क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने विजयपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश गंगा के समर्थन में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुग सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक श्री व्यास ने कहा कि क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ के ध्येय के साथ प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने के प्रयास किए जाएं। मतदाताओं को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगवाईअगवा चल रही योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना आज की आवश्यकता है। ऐसा होगा तो जम्मू कश्मीर का यह पिछड़ा क्षेत्र, देश के विकास के कदम मिलाकर विकास के पद पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाकर यहां के नागरिकों को सच्ची आजादी दिलाई है। इसे बरकरार रखने के लिए भाजपा को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय मतदाता कांग्रेस और अन्य स्थानीय पार्टियों के बहकावे में नहीं आए, इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाए। इससे पहले विधायक श्री व्यास ने करमीसर निवासी मुरली चौधरी सहित विभिन्न प्रवासी बीकानेरियों से मुलाकात की तथा भाजपा के पक्ष में वोट करने का आह्वान किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!