
आज स्थानीय रांगडी चोक, बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के पांचवे कैम्प का आयोजन नया शहर मंडल की ओर से किया गया जिसका उद्घाटन जिला अध्यक्ष श्री विजय आचार्य ने किया इस अवसर पर सदस्यता अभियान के जिला संयोजक श्याम सुंदर चोधरी जिला महामंत्री जिला सहसंयोजक भारती अरोड़ा ओर मंडल प्रभारी गोकुल जोशी जिला उपाध्यक्ष जिला नेतृव की तरफ से उपस्थित रहे।
विजय आचार्य ने मंडल के कार्यकर्ताओं से नए सदस्य बनने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपने अनुभव और तरीके साझा किये।प्रभारी गोकुल जोशी ने पुराने साथियों को साथ लेकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने और भाजपा परिवार को और विशाल बनाने के लिए मंडल के सभी सदस्यों को प्रोत्साहित किया । संयोजक श्याम चोधरी ने आने वाली 25 तारीख को पार्टी की ओर से एक ही दिन में प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में हमारे वार्ड पार्षद अशोक कुमार माली ने आने वाले दो दिनों में गोगा गेट पर भी सदस्यता अभियान का कार्यक्रम रखने का विचार बताया।
नया शहर मंडल के अध्यक्ष दिनेश महात्मा के नेतृत्व मे हुए कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों, राहगीरों के साथ साथ स्थानीय लोगों को घर-घर जाकर सदस्य बनाने का अभियान भी किया गया।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री मधुसूदन शर्मा सुरेश मारु, पूना महाराज, राधेश्याम सोनी,घनश्यामदास भादाणी,मंडल मंत्री राजकुमार तिवारी, उपाध्यक्ष जेठमल प्रजापत, नवीन महात्मा,श्रवण कुमार पंवार, कैलाश सोनी, चांद कंवर शेखावत,विशाल गोलछा , किशन तंवर, इंद्र शर्मा, राजकुमार सेवग, अजय शर्मा, कृष्ण कुमार तंवर, गोपाल शर्मा, बंसी भदानी मंडल के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन नया शहर मंडल के सदस्यता अभियान संयोजक एडवोकेट गिरिराज व्यास और सहसंयोजक सुनील जोशी ने किया एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी चंद्र पारीक पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा ने संभाली दोपहर 11 बजे शुरू कार्यक्रम 4 घंटे चला 3 बजे संपन्न हुआ।
निवेदक:- दिनेश महात्मा,अध्यक्ष
नया शहर मंडल, भारतीय जनता पार्टी, बीकानेर
मोबाइल नं० 773794 1910













