
बीकानेर 26 सितंबरो। बीकानेर से लद्दाख तक सड़क से एडवेंचर यात्रा करने के लिए मोटरबाइक पर दो सीनियर सिटीजन बुलंद हौसले के साथ बीकानेर से रवाना हुए। साठ वर्ष से अधिक उम्र के बाद दो मित्रों ने दो सप्ताह में ही दुर्गम पहाड़ों घाटियों को मोटर बाइक से एडवेंचर टूर को करने के जज्बे को सलाम करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा उनका सम्मान कर रवाना किया गया।

जोधपुर प्रांत खेलो भारत प्रांत संयोजक हिमांशु सारस्वत ने बताया कि बीकानेर से दो सीनियर सिटीजन जिला शिक्षा अधिकारी से सेवानिवृत संजथ सिंह सैंगर और प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त बृजमोहन खत्री सड़क मार्ग से लद्दाख तक आने जाने की एडवेंचर यात्रा दो सप्ताह में पूरी करेंगें। दोनों सीनियर सिटीजन विद्यार्थी काल में एबीवीपी के कार्यकर्ता रहे हैं। इसीलिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीकानेर महानगर की ओर से उनकी इस प्रेरणादायी एडवेंचर यात्रा की सफलता की कामना के साथ उनका तुलसी सर्कल बीकानेर में माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया तथा एबीवीपी ध्वज केसरिया झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बीकानेर महानगर मंत्री रामनिवास बिश्नोई ने बताया कि माल्यार्पण एवं अभिनंदन कार्यक्रम में अभाविप खेलो भारत प्रांत संयोजक हिमांशु सारस्वत, बीकानेर महानगर खेलो भारत संयोजिका पुजा पड़िहार, जिला संयोजक पुनित शर्मा, नगर मंत्री मोहित सिंह, कार्यालय मंत्री वेदांत शुक्ला, अभिलाष मेघवाल, छात्र कल्याण संघर्ष समिति के धनंजय सारस्वत, एनसपी कालेज छात्र संघ महासचिव राजेश साध, पुर्व महासचिव शबाना बानो, तनवीर भाटी, स्वरुप सिंह सोलंकी, राजकीय डूंगर कॉलेज के मनसुख डूडी व राजेश प्रजापत, रामपुरिया जैन कालेज से विक्रांत सिंह व नंदकिशोर, एमजीएस युनिवर्सिटी से पंकज शर्मा व हेमन्त कुमार, जैन कालेज के हिमांशु डांगी व प्रधुम्न सिंह, नेहरू शारदापीठ पीजी महाविद्यालय से सुरेश स्वामी व विशाल सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में छात्र नेता उपस्थित हुए।
















