Bikaner Live

*स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए होगा फॉसकॉस प्रशिक्षण का आयोजन*

बीकानेर, 27 सितंबर। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए फॉसकॉस प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी तथा जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि द्वारा सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स का उत्साहवर्धन किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, उपायुक्त यशपाल आहूजा तथा जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया के सानिध्य में लगभग 150 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को एफएसएसएआई दिल्ली से आए मुख्य प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें खाद्य पदार्थ में स्वच्छता, शुद्धता, पोषण व सेहत के बिंदुओं पर आमुखीकरण किया जाएगा। जिला उद्योग संघ सभागार में प्रातः 11:00 बजे से आयोज्य प्रशिक्षण का संपूर्ण प्रबंधन खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह गहलोत, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा द्वारा किया जाएगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!