बीकानेर । बैंक आफ राजस्थान रिटायर्ड स्टाफ़ सोसायटी के तत्वावधान में रविवार 29 सितंबर को करणी नगर स्थित अंबेडकर भवन में होने वाले सोसायटी की 15 वीं अखिल भारतीय वार्षिक साधारण सभा के सफल आयोजन को लेकर कमेटियों का गठन कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न व्यवस्थाओं कि जिम्मेदारियां दी गई। आयोजन की जानकारी देते हुए बीकानेर चैप्टर के अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, विशिष्ट अतिथि डीन होम साइंस (एसकेआरएयू)डॉ विमला डूनक्वाल होंगी।
सचिव सुरेंद्र सिंह नाथावत ने बताया कि इस भव्य समारोह में देश के विभिन्न भागों से भारी संख्या में सोसायटी के सदस्यगण भाग लेंगे । सभा को सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव संबोधित करेंगे । इस दौरान सोसाइटी की नवीनतम डायरेक्टरी का विमोचन भी किया जायेगा तथा आईसीआईसीआई बैंक में विलय से रि़टायर्ड कर्मचारियों की तय रिजर्व बैंक के अनुसार पेंशन अद्यतन, 30 प्रतिशत परिवार पेंशन, स्व घोषित सपत्नीक आजीवन चिकित्सा सुविधा तथा हाल ही में सरकार द्वारा स्वीकृत एक्स ग्रेसिया के अब तक लागू नहीं किए जाने के कारण भावी कार्यक्रम बनाया जाकर क्रियान्वन हेतु समयरेखा तय की जायेगी। साथ ही सरकार से आईसीआईसीआईबैंक को इन तयशुदा मुद्दों को तुरंत लागू कराने सा निर्देश जारी करने हेतु आह्वान किया जाएगा ।
Related Post
नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
July 16, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर पीसीपीएनडीटी टीम ने हरियाणा जाकर पकड़ा भ्रूण लिंग जांच के दलाल को
July 16, 2026
No Comments
Read More »


बेहतर यात्री सुविधाओं से, यात्री-किराया आय में उल्लेखनीय वृद्धि
July 15, 2026
No Comments
Read More »

भ्रष्टाचार पर ACB का कड़ा प्रहार
पावर ग्रिड का DGM 90 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
July 15, 2026
No Comments
Read More »




जस्सूसर गेट स्थित मूलचंद पारीक सर्किल से अतिक्रमण हटाने की मांग, नगर निगम को सौंपा ज्ञापन
July 14, 2026
No Comments
Read More »


खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम : अविनाश मोदी
July 14, 2026
No Comments
Read More »



