Bikaner Live

दयानंद विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय श्री डूंगरगढ़ के लाडलो ने खाजूवाला मे एक बार फिर जीता गोल्ड

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर।खाजूवाला मे 68वीं जिला स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मुकाबला में दयानंद विद्या निकेतन की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर गुल्लू वाली की टीम को पछाड़ते हुए ट्रॉफी को अपने नाम किया समापन समारोह में विधायक विश्वनाथ मेघवाल ने बच्चों को विजेता की ट्रॉफी व गोल्ड मेडल प्रदान कर शुभकामनाएं दी और बताया कि दयानंद विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय की टीम बीकानेर में ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ टीम है आज विद्यालय में स्वागत समारोह रखा गया स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग व विशिष्ट अतिथि खंड संघचालक आसाराम जी पारीक समाजसेवी तोलाराम जी जाखड़ मौजूद रहे गजानंद सेवग ने बताया कि अब विद्यालय के छात्र राजस्थान में राज्य स्तर पर बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे टीम का विद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया गया संस्था के संचालक सुभाष चंद्र शास्त्री ने प्रतीक चिन्ह देखकर सभी का स्वागत किया इस स्वागत समारोह में कुंभाराम , सीताराम पटवारी, घनश्याम आर्यस्थली विद्यापीठ के संचालक अमित जी आर्य, लक्ष्मी नारायण भादू, इंद्रचंद्र तापड़िया , सेसोमु के प्रधानाचार्य कुंडू सर ,पवन,आनंद जाखड़,विजेंद्र अनिल आर्यऔर भी शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!