Bikaner Live

*राजूवास में उच्च स्तरीय कमेटी गठित* *पूर्व वरिष्ठ जिला न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास व पूर्व कुलपति एन. एस. राठौड़ सहित बनाये चार सदस्य*

बीकानेर, 28 सितंबर। राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कार्यरत, सेवानिवृत कार्मिकोंअधिकारियों के अनियमित वेतन निर्धारण एवं स्वीकृत वेतन वृद्धियों आदि के संबंध में प्रस्तुत विशेष जांच प्रतिवेदन में लगाये गये आक्षेपों एवं आक्षेपों के क्रम में संबंधित कार्मिकों,अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत पक्ष, साक्ष्य, दस्तावेजों का राजुवास नियम, परिनियम एवं राजस्थान सेवानियमों के अन्तर्गत गहनतापूर्वक परीक्षण एवं विवेचन कर निष्कर्ष सहित आक्षेपवार अपनी अनुषंशा प्रस्तुत करने हेतु उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
विश्वविद्यालय के कुल सचिव ने बताया कि इस उच्च स्तरीय कमेटी में श्री नरसिंह दास व्यास, पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित कुल चार सदस्य मनोनीत किए गए हैं। जस्टिस व्यास वर्तमान में जिला उपभोक्ता संरक्षण प्रतितोष आयोग, नागौर के अध्यक्ष हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बनाई गई इस उच्च स्तरीय कमेटी में प्रो. एन.एस. राठौड़, पूर्व कुलपति, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर, प्रो. नरेन्द्र भोजक, डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर व श्री भंवर सिंह चारण, सेवानिवृत्त अधिकारी, राज्य लेखा सेवा को शामिल किया गया है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!