Bikaner Live

पंजाबी समाज संस्था जय नारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर की संस्था के चुनाव सम्पन्न

पंजाबी समाज संस्था जय नारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर की कार्यकारिणी की सभा शिव मंदिर जय नारायण व्यास कॉलोनी मे आयोजित की गई। उपस्थित सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का दो वर्ष के लिये निर्विरोध चयन किया।

श्री संजीव अरोड़ा, अध्यक्ष,
श्री भरत झांब, सचिव
श्री अनिल टुटेजा, उपाध्यक्ष
श्री उमेश शर्मा, सह-सचिव
श्री जगदीप सिंह ओबेरॉय, कोषाध्यक्ष
श्री राज कुमार ढल्ला, प्रचार मंत्री

सभा मे उपस्थित सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने गत दो वर्ष मे संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की एवं पदाधिकारियों की कार्यशैली की भी सराहना करते हुये सभी पदाधिकारियों को पुन: कार्य करने का अनुरोध किया जिसे सभी पदाधिकारियों ने सहर्ष स्वीकार किया।

सभा मे उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावा श्री गुरदयाल डांग, श्री हिमांशु किंगर, श्रीमती दिव्या तनेजा, श्रीमती स्नेहा नारंग, श्री भुषण अरोड़ा, श्री हरीश सचदेवा, श्री विकास आनंद, श्री दीपक मोंगा, श्री हरनारायण खत्री, श्री बलजीत सिंह, श्री राजेश मिढ्ढा, श्री विजय अरोड़ा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अन्त मे श्री संजीव अरोड़ा, अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों मे पुन: विश्वास व्यक्त करने पर सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवं विश्वास दिलाया कि आप सभी के सहयोग से संस्था आगे भी इसी प्रकार से कार्य करती रहेगी।

सभा का संचालन श्री अनिल टुटेजा द्वारा किया गया।

अध्यक्ष
संजीव अरोड़ा

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!