Bikaner Live

मूल बधिर बच्चों के लिए लक्ष्मी निवास पैलेस में लगाया गया स्किल डेवलपमेंट शिविर

बीकानेर के लक्ष्मी निवास पैलेस में रविवार को मीसो द्वारा स्किल डेवलपमेंट शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में तकरीबन एक हजार से अधिक मूक – बधिर बच्चों ने भाग लिया और स्किल डेवलपमेंट के बारे में जानकारी ली।

मीसो फाउंडेशन की तरफ से आए लोगों ने यहां बच्चों की काउंसलिंग की और उन्हें अनेकों स्किल्स के लिए गाइड किया। लक्ष्मी निवास पैलेस के मैनेजर विकास सिंह तंवर ने बताया की मीसो फाउंडेशन के तहत आयोजित इस शिविर में MRS ग्रुप के CMD मेघराज सिंह रॉयल बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे। इस दौरान बच्चों ने लक्ष्मी निवास पैलेस होटल का भ्रमण किया और राजस्थान के इतिहास संस्कृति और विभिन्न कलाओं को जाना। इस दौरान इन बच्चों ने मेघराज सिंह रॉयल के साथ होटल परिसर में पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पीटर साहब, दयाल सिंह कात्यासनी सहित मीसो फाउंडेशन के लोग मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!