बीकानेर, 15 अक्टूबर। अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीणा ने मंगलवार को उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने कार्यालय रिकॉर्ड का अवलोकन किया और पाया गया 3 मई को जन आधार सहायता कक्ष के गठन के बाद अब तक 250 शिकायतें फोन, व्यक्तिगत एवं सम्पर्क, ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई। इनमें से 232 परिवादों का निस्तारण किया गया। वहीं 18 परिवाद आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय स्तर पर लंबित थे। जयपुर में संबंधित अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से संवाद करते हुए 10 का निस्तारण किया गया। शेष 8 को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए जन आधार कार्ड और इसका आधार कार्ड से ईकेवाईसी होना आवश्यक है। यह कार्य स्वयं की एसएसओ आईडी या ई-मित्र के माध्यम से करवाया जा सकता है। प्रत्येक पंचायत समिति में ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी से सम्पर्क कर तथा जिला स्तर पर संयुक्त निदेशक कार्यालय में जनआधार सहायता कक्ष पर भी समस्या समाधान करवाया जा सकता है। बीकानेर सहायता कक्ष में इस कार्य के लिए दो कार्मिक नियुक्त हैं। इनके मोबाइल नम्बर नरेंद्र कुमार (8955001867) एवं मनीष कुमार (8955001870) है। परिवार के जन आधार कार्ड में किसी सदस्य की मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ प्रार्थना पत्र देने पर मृतक का नाम हटवा सकते हैं। परिवार में विवाह के बाद महिला सदस्य के आगमन पर विवाहिता अपने पीहर से ससुराल में अपना नाम स्थानांतरित करवा सकती है। बच्चों के जन्म होने पर जन्म प्रमाणपत्र के आधार पर नाम जुडवा सकते हैं तथा परिवार में विभाजन होने पर पृथक जनाधार कार्ड बनवा सकते हैं।उन्होंने कहा कि सभी को अपना जन आधार कार्ड अपडेट रखना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान विभाग के संयुक्त निदेशक रोहिताश्व, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी महावीर ओझा, सांख्यिकी निरीक्षक मनीष पुरोहित व सूचना सहायक नरेंद्र सुथार उपस्थित थे।
Related Post
एडवांस्ड कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी से रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति
August 29, 2026
No Comments
Read More »

रक्षाबंधन पर नयाशहर पुलिस ने लिया महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा का वचन
August 28, 2026
No Comments
Read More »


राजस्थान में जियो के 10 साल बेमिसाल: किफायती डेटा, फ्री कॉलिंग और मज़बूत नेटवर्क ने किया कायाकल्प
August 28, 2026
No Comments
Read More »

अपना घर आश्रम में बहनों ने प्रभुजनों को राखी बांधकर मनाया रक्षा बंधन
August 28, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर में ‘क्वीन का सावन’ कार्यक्रम के विजेताओं का सम्मान, 125 महिलाओं ने लिया हिस्सा
August 28, 2026
No Comments
Read More »

बालिकाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, 12वीं की छात्रा मोहिता पारीक बनीं एक दिन की थानाधिकारी
August 28, 2026
No Comments
Read More »

सीमा प्रहरियों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र, हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन
August 28, 2026
No Comments
Read More »


श्रावण मास के अंतिम दिन शुक्रवार 28 अगस्त को भगवान शंकर के 41 पार्थिव लिंगों की श्रावणी पूजा सम्पन्न हुई
August 28, 2026
No Comments
Read More »

27 सितंबर को बीकानेर में ‘प्रतिष्ठा’ सेमिनार में पब्लिक इमेज, सेवा प्रकल्प और प्रभावी संवाद पर होगी चर्चा
August 28, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर देहात की छह नगरपालिकाओं की 190 सीटों पर भाजपा का मंथन, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा
August 28, 2026
No Comments
Read More »




