Bikaner Live

लाइव फाइट के पोस्टर का विमोचन जिला कलक्टर नम्रता ने किया।

बीकानेर। सीडब्लूई फाइट को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जीनोवा सोलर की ओर से 9 नवम्बर को खाजूवाला तहसील में आयोजित लाइव फाइट के पोस्टर का विमोचन जिला कलक्टर नम्रता ने किया। इस मौके पर उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कि युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर कर खेलों की ओर आकर्षित करना अच्छा है। आयोजक युनुस अली ने कलक्टर को बताया कि दूसरी बार होने वाले इस आयोजन में डब्लू डब्लू ई रेस्लर दलीप सिंह राणा द ग्रेट खली और सिने अभिनेता गुलशन ग्रोवर बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में देश के ख्यातनाम सिंगर हरजीत हरमन व अजय हुड्डा भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेेंगे। जो लाइव फाइट के बाद अपनी प्रस्तुतियां भी देंगे। इस मौके पर सीडब्लूई के पन्द्रह फाइटर लाइव फाइट करेंगे। इस दौरान जीनोवा सोलर उपभोक्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!