Bikaner Live

लीन योजना स्कीम पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार, एमएसएमई-डीएफओ, जयपुर एवम लघु उद्योग भारती, बीकानेर के सहयोग से 12 नवम्बर, 2024 को 11 बजे से विशेष रूप से बीकानेर के लिए लीन योजना (LEAN स्कीम) पर एक जागरूकता कार्यक्रम होटल राजमहल, बीकानेर में आयोजित किया गया जिसमें गौरव जोशी, संयुक्त निर्देशक, एम एस एम ई – डी एफ औ, जयपुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की उनके साथ में मंच पर लघु उद्योग भारती बीकानेर के अध्यक्ष हर्ष कंसल, सचिव प्रकाश नवहाल,महिला इकाई अध्यक्ष राखी चोरडिया एवं यशपाल सलाहकार QCI दिल्ली और तरुण भटनागर सहायक निर्देशक डी एफ औ, जयपुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारभ किया।
हर्ष कंसल ने सभी मेहमानों एवं उद्यमी भाईयों और बहनों का पधारने पर हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया।
इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई को अधिक से अधिक लोगों को लीन स्कीम के प्रति जागरूक करना था ताकि वे इस स्कीम से लाभान्वित हो सकें।
एमएलसीएस योजनाके बारे में
यशपाल श्रीवास्तव,
LEAN Consultant QCI, delhi ने जानकारी दी और बताया कि एमएसएमई की प्रक्रियाओं, इन्वेंट्री प्रबंधन, स्पेस प्रबंधन, ऊर्जा खपत आदि में वेस्ट को कम करके उत्पादकता, दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना है।
तरुण भटनागर सहायक निर्देशक डी एफ औ, जयपुर ने एमएसएमई मंत्रालय की अन्य स्कीमस के बारे मे जानकारी दी। मौके पर ही बहुत से उद्यमियों ने इस स्कीम का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण भी करवा दिया।
प्रकाश नवहाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया
इस कार्यक्रम में संरक्षक सुभाष मित्तल, उपाध्यक्ष राजेश गोयल,कोषाध्यक्ष राकेश झाझू, खारा इकाई अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, खारा सचिव लाभू राम, करणी इकाई उपाध्यक्ष मनोज तलवारिया, महिला इकाई अध्यक्षा राखी चोरडिया, नीरज जैन, संजय गखड़, विनोद धानुका, करुण बंसल, लक्षमण मोदी, मनोज सेठिया, ललित रिणवा, दामोदर माहेश्वरी, नवदीप सिंह, राकेश सोनी, लोकेश सोनी, मधु बांठिया, मधु बोथरा , ममता बोथरा, चंदा गहलोत, मीनू अरोड़ा इत्यादि उपस्थित हुए।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!