Bikaner Live

जिला स्तरीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट बुधवार को, 130 से अधिक इकाइयों द्वारा किए जाएंगे एमओयू,श्री गोदारा होंगे मुख्य अतिथि, वीडियो कांफ्रेंस से जुड़ेंगे श्री मेघवाल और श्री खींवसर



बीकानेर, 12 नवम्बर। जिला स्तरीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट बुधवार को होटल लक्ष्मी निवास में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।
इस दौरान 130 से अधिक इकाइयों द्वारा 30 हजार करोड़ रुपए के एमओयू हस्ताक्षर किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि राइजिंग राजस्थान समिट के लिए समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है। समिट में सोलर सिरमिक, फूड एंड एग्रो इंडस्ट्री, ऊन, पर्यटन सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयां लगाने के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के महत्वकांक्षी पहल के तहत आयोजित होने वाले इस समिट से बीकानेर के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई मिल सकेगी तथा यहां रोजगार के व्यापक अवसर सृजित हो सकेंगे। समिट के लिए सोलर के सर्वाधिक प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, इसके अतिरिक्त एग्रो और एग्रो प्रोसेसिंग, आयुष, बायोफ्यूल सेरेमिक्स और ग्लास, कोल्ड चैन एंड प्रिजर्वेशन इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी रिन्यूएबल एंड नॉन रिन्यूएबल, फूड प्रोसेसिंग, फर्नीचर, गैस ग्रिड डेवलपमेंट, ग्रीन हाइड्रोजन, हेल्थकेयर, पैकेजिंग, प्लास्टिक, सोलर मैन्युफैक्चरिंग, टूरिज्म वेयरहाउसिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। समिट में बीकानेर के जाने-माने उद्योगपति और औद्योगिक प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!