Bikaner Live

*विधायक एवं महापौर ने किया बेनीसर बारी हेरिटेज द्वार निर्माण कार्य का लोकार्पण*

बीकानेर, 13 नवंबर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास एवं महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने बुधवार को बेनीसर बारी हेरिटेज द्वार निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। नगर निगम द्वारा इस पर लगभग 9 लाख रुपये व्यय किए गए हैं।
इस अवसर पर विधायक व्यास ने कहा कि ऐतिहासिक दरवाजे और बारियां शहर की विरासत हैं। इन्हें सहेज रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। निगम द्वारा करवाया गया यह कार्य इस दिशा में अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि शहरी परकोटे में सड़क निर्माण सहित अन्य कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं। जिनसे घर के पास चिकित्सा सुविधा मिलने लगी हैं। पहली बार शहरी क्षेत्र में रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है। भामाशाहों के सहयोग से स्कूलों और चिकित्सा संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।
महापौर ने कहा कि निगम द्वारा बारियों के संरक्षण के साथ आसपास की सड़कों और नालियों के निर्माण एवं रखरखाव का कार्य करवाया जा रहा है। वार्ड 59 में द्वार सहित अन्य कार्यों पर लगभग 30 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। निगम द्वारा शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें आमजन की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता के मानकों की पालना करे और प्रतिबंधित पाॅलीथीन का उपयोग नहीं करें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी शुरूआत करके हम स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
वार्ड 59 की पार्षद डॉ. सुनीता व्यास ने आभार जताया। इस दौरान उप महापौर राजेन्द्र पंवार, निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, जेपी व्यास, कन्हैया लाल चावरिया, विप्र फाउण्डेशन के भंवर पुरोहित, दुर्गाशंकर व्यास, गोपाल आचार्य, नरेन्द्र पारीक, सत्य नारायण छंगाणी, कपिल देव हर्ष सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!