बीकानेर, 28 नवंबर। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा में पात्र महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में लक्ष्य के अनुरूप नहीं जोड़ने पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के न्यूनतम प्रगति वाले दस बीएलओ को नोटिस जारी किए गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दुलीचंद मीना ने बताया कि इन बीएलओ द्वारा विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वंचित पात्र महिला मतदाताओं के नाम नामावली में जोड़ने हेतु दिए गए लक्ष्य निर्धारित किया गया था। वर्तमान में इसकी समीक्षा करने पर पाया गया कि कई बीएलओ ने लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं किया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य अनुसार लिंगानुपात में प्रगति ना करने वाले बीएलओ को नोटिस दिया गया है। इन सभी बीएलओ के भाग संख्या की मतदाता सूची में लिंगानुपात जिले के औसत लिंगानुपात 901 से बहुत कम है। इस संबंध में पूर्व भी निर्देश दिए गए थे लेकिन इसके बावजूद संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में लिंगानुपात न्यूनतम है। ऐसे में संबंधित बीएलओ को नोटिस जारी कर 7 दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा निर्वाचन नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13 (बी) (2) के अंतर्गत कार्य को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए बूथ लेवल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Related Post

रोटरी रॉयल्स के दो दिन खास: ‘प्रतिष्ठा’ में पब्लिक इमेज पर मंथन, रात को पाटे पर सजेगी काव्य महफिल
September 26, 2026
No Comments
Read More »

पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक को पुष्पांजलि, सामाजिक योगदान को किया याद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अपर महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अशोक माहेश्वरी ने लालगढ़ स्टेशन एवं यार्ड का किया निरीक्षण
September 26, 2026
No Comments
Read More »

नोखा अयोध्या धाम में श्रीमद् भागवत कथा आज शनिवार से दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी
September 26, 2026
No Comments
Read More »

कोटगेट थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद
September 26, 2026
No Comments
Read More »

खत्री-मोदी परिवार में तिहरी उपलब्धि, बधाइयों का लगा तांता
September 26, 2026
No Comments
Read More »

अनंत चतुर्दशी पर तेलीवाड़ा चौक स्थित विजय भैरव मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार और महाप्रसाद
September 25, 2026
No Comments
Read More »

पत्नी को गाजे बाजे से दुल्हन बनाकर
व स्वयं दुल्हा बनकर श्मशान में दी अंतिम विदाई
September 25, 2026
No Comments
Read More »

नोखा में 29 जुलाई से चल रही वाल्मीकि श्री रामायण कथा उत्तराखंड कांड के साथ ही 59वें दिन शुक्रवार को हुई सम्पन्न
September 25, 2026
No Comments
Read More »


मारवाड़ हॉस्पिटल, बीकानेर एवं शान्तिनाथ ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
September 25, 2026
No Comments
Read More »


