Bikaner Live

पुराना शहर मंडल में विभिन्न स्थानों पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी “बलिदान दिवस” पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पुराना शहर मंडल में विभिन्न स्थानों पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी “बलिदान दिवस” पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मंडल द्वारा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती आशा आचार्य के नेतृत्व में पुष्पांजलि का आयोजन पुराना शहर मंडल में विश्वकर्मा पार्क,धरणीधर मैदान तथा विभिन्न बूथ स्तरों पर किया गया।

इस अवसर पर डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रहित में दिए गए अद्वितीय योगदान और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि “एक देश, एक विधान, एक निशान” का संकल्प लेकर डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

कार्यक्रमो में मण्डल अध्यक्ष आशा जी आचार्य, मण्डल उपाध्यक्ष ओम जी सुथार, मण्डल महामंत्री संजय शर्मा, संयोजक बी.डी.आचार्य,दुर्गा शंकर आचार्य, अनिरुद्ध आचार्य, जेठमल आचार्य, कपिल हर्ष, मनुसा जोशी, गणेश,मनोज, प्रभु सुथार,कमला जी, राजूदेवी,मानसी आदि श्रेष्ठ और ज्येष्ठ कार्यकर्ता, मातृ शक्ति एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रमो का कुशल संचालन मंडल महामंत्री संजय शर्मा ने किया।

उपस्थित जनों ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!