Bikaner Live

स्मृति संकल्प वृक्ष गंगा गोशाला नोखा में लगाये गये
soni

नोखा ( इंदरचंद मोदी ) । गांधी चौक नोखा निवासी कन्हैयालाल चोरडीया का निधन कर्मभूमि जाजपुर रोड पर हो गया। उनके पुत्रों ने दाहसंस्कार जाजपुर रोड में किया लेकिन दाह संस्कार के पश्चात राख को सुरक्षित रखकर पूरा परिवार आज नोखा लेकर आये तथा आज स्मृति संकल्प वृक्ष गंगा गोशाला हिन्यादेशर रोड पर लगाये।
कन्हैया लाल चोरडीया के सुपुत्र पवनकुमार ने कहा की 07 नवम्बर 2024 को पिताजी का निधन हो गया तभी मैंने दाह संस्कार बाद राख को सुरक्षित करके नोखा में चलाये जा रहे स्मृति संकल्प वृक्ष महाअभियान में पिता जी की याद में संकल्प वृक्ष लगाकर इस अभियान से जुड़ने का निर्णय किया।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री पवनकुमार पारीक ने कहा कि
परिजनों की स्मृति में संकल्प वृक्ष रोपण एक सुंदर पहल है।
यह न केवल उनकी यादों को चिरस्थायी बनाएगा, बल्कि पर्यावरण को भी हरा-भरा करेगा।हर वृक्ष उनके प्रति सम्मान और प्यार का प्रतीक बनेगा।नोखा शहर की हरियाली और स्वच्छता में यह योगदान अनमोल होगा। यह अभियान तथा पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
गंगा गोशाला के अध्यक्ष निर्मल भूरा ने संकल्प वृक्ष प्रियजन को याद करने का सबसे बेहतरीन तरीक़ा बताया। कन्हैयालाल करवा ने कहा कि इस अवसर पर कन्हैया लाल चोरडीया के पुत्र पवनकुमार तथा महावीर ने पाँच संकल्प वृक्ष लगाये तथा अक्षय ग़ो ग्रास में एक गाय गोद ली। पवनकुमार पारीक ने अपनी पत्नी सुमन की स्मृति में अक्षय ग़ो ग्रास में एक गाय गोद ली। देवकिशन चांडक ने परिवारजनो के साथ आकर सभी गोशाला में जाकर लापसी खिलायी।
इस अवसर पर संस्थान के सतीश झवर, बनवारी लाल डेलू, मैनेजर राजेंद्र रांका, मन्त्री कमल डागा, कैलाश पारीक, रमेश सारस्वत सहित अनेको गणमान्य उपस्तिथ थे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!