Bikaner Live

11 और 12 जनवरी को आयोजित होगा बीकानेर बर्ड फेस्टिवलअंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के साथ पक्षी प्रेमियों को बर्ड वॉचिंग का भी मिलेगा मौकाबीकानेर बर्ड फेस्टिवल पोस्टर विमोचन

11 और 12 जनवरी को आयोजित होगा बीकानेर बर्ड फेस्टिवल
अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के साथ पक्षी प्रेमियों को बर्ड वॉचिंग का भी मिलेगा मौका
बीकानेर बर्ड फेस्टिवल पोस्टर विमोचन

बीकानेर, 10 जनवरी। बीकानेर बर्ड फेस्टिवल 11 व 12 जनवरी को आयोजित होगा। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को बर्ड फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन किया।
उप वन संरक्षक (वन्यजीव) संदीप छलानी ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति आमजन में जागरूकता लाना है।

कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ
छलानी ने बताया कि वाईल्डलाईफ फोटोग्राफर्स और प्रकृति प्रेमियों के द्वारा ली गयी पक्षियों की दुर्लभ और आकर्षक तस्वीरें शनिवार को राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र में फोटो प्रदर्शनी में प्रदर्शित की जाएगी। प्रदर्शनी पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगी।
रविवार को जोड़वीड़ कंजरवेशन रिजर्व में बर्ड वॉचिंग का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पक्षी प्रेमियों को विभाग के फील्ड स्टाफ की सहायता से विभिन्न प्रजाति के पक्षियों और उनकी गतिविधियों के अवलोकन करने का मौका मिलेगा।
सहायक वन संरक्षक सुनील कुमार ने बताया कि फेस्टिवल में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और विद्यालयों के विद्यार्थियों को पक्षियों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। विद्यार्थियों को पक्षियों के महत्व, उनकी प्रजातियों और संरक्षण प्रयासों के बारे में जानकारी दी जाएगी एवं जोड़बीड़ में पक्षी-दर्शन (Bird-Watching) हेतु भ्रमण करवाया जाएगा। बीकानेर बर्ड फेस्टिवल पक्षी प्रेमियों, प्रकृति प्रेमियों और पर्यावरणविदों के लिए एक अभिनव अवसर है। यह फेस्टिवल न केवल पक्षियों को देखने और उनके बारे में जानने का मौका देगा, बल्कि संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। इस दौरान डॉ. करण पुरोहित सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!