Bikaner Live

वरिष्ठ उद्घोषिका व संस्कृतिकर्मी सरोज भटनागर का निधन
soni


*कला जगत में छाई शोक की लहर*
बीकानेर, 17 जनवरी। वरिष्ठ उद्घोषिका व संस्कृतिकर्मी सुश्री सरोज भटनागर का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। लगभग 76 वर्ष की उम्र में उन्होंने पीबीएम अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थी। सुश्री सरोज भटनागर नगर के वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री अभय प्रकाश भटनागर की छोटी बहन थी।
उन्हें आकाशवाणी बीकानेर की प्रथम महिला उद्घोषिका होने का गौरव प्राप्त था। वर्ष 1975 मे आकाशवाणी उद्घोषिका के रूप में करियर की शुरूआत करने वाली सुश्री भटनागर 2009 में कार्यक्रम अधिकारी के पद से सेवानिवृत हुईं। उन्होने बीकानेर एवं नागौर के आकाशवाणी केन्द्रों पर सेवाएं दीं। इस दौरान उन्हें श्रेष्ठ सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया।
सरोज भटनागर को राजस्थान में साहित्यकारों-संस्कृतिकर्मियो को प्रोत्साहित करने वाली प्रेरक के रूप में पहचाना जाता है। उनकी देखरेख मे उद्घोषकों की पूरी पीढ़ी प्रशिक्षित हुई। वे रंगकर्मियों, साहित्यकारों, लोक कलाकारों को मंच मुहैया करवाने में आगे रही।
सुश्री सरोज भटनागर द्वारा अभय प्रकाश भटनागर स्मृति संस्थान के माध्यम से गत वर्षो में नगर के ख्यातनाम साहित्यकारों एवं पत्रकारों का सम्मान करने की भी पंरपरा प्रारंभ की गई।
सुश्री सरोज भटनागर के निधन पर साहित्य, पत्रकारिता व रंगकर्म के प्रतिनिधियों ने शोक जताया है।
सुश्री सरोज भटनागर का अंतिम संस्कार शुक्रवार को रानी बाजार स्थित परदेशियों की बगीची में किया गया। अंतिम यात्रा में नगर के साहित्यिक, सांस्कृतिक व विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल हुए। इनमें नंदकिशोर सोलंकी, निकेता सोलंकी, इंजी. निलय सोलंकी, शांतिलाल सुराणा, रमेश सुराणा, शेख़ लियाक़त अली, अजय गुप्ता, ख़ुशाल वर्मा बाबू, अनिल तिवाड़ी, बुनियाद हुसैन ‘ज़हीन’, पंकज भटनागर, दीपेश भटनागर, डॉ. विपिन आनंद, डॉ. पी. डी. तंवर, तिलोक गहलोत, कवि कथाकार कमल रंगा, साहित्यकार एवं उद्धोषक संजय पुरोहित, शाइर कथाकार क़ासिम बीकानेरी, व्यंग्यकार आत्माराम भाटी, अजय गुप्ता, दिनेश मोदी, विजय मोदी, ओ.पी. सिंह, गंगाराम सहल, रोहिन मोदी, एड. पारस एडवोकेट त्रिलोचन शर्मा, विवेक अग्रवाल, रमेश वर्मा, मोतीलाल हर्ष, नन्द किशोर आचार्य, पूर्व पार्षद नरेंद्र सोलंकी,वास्तुविद आर. के. सुतार, एस.के. शीलू, कुलदीप सिंह गहलोत, सोनू पंवार, राजेश गहलोत, रामगोपाल गहलोत, ओ.पी. सिंह, गंगाविशन बिश्नोई, शाइर इरशाद अज़ीज़, नेमचंद गहलोत, छगन सिंह, गोपाल गौतम, संतोष शर्मा, विकास पारीक, अली अकबर, एम.रफ़ीक़ क़ादरी आदि उपस्थित थे।
सुश्री भटनागर के निधन पर आकाशवाणी, मंच संचालन एवं साहित्य कला व संस्कृति से जुड़े हुए अनेक लोगों ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इनमें वरिष्ठ साहित्यकार मालचंद तिवाड़ी, मधु आचार्य आशावादी, वरिष्ठ उद्घोषक मंदाकिनी जोशी, कवि कथाकार राजेंद्र जोशी, मनीषा आर्य सोनी, स्वाति शर्मा, उपेंद्र मिश्र, दीपक वल्लभ गोस्वामी, रेखा भाटी, डॉ. असित गोस्वामी, अमित गोस्वामी, किशोर सिंह राजपुरोहित, प्रमोद कुमार शर्मा, हरीश बी.शर्मा, महेश उपाध्याय, जे.पी. व्यास, राम सहाय हर्ष, लक्ष्मी नारायण सोनी, नदीम अहमद नदीम, रवि शुक्ल, संगीता सेठी, मनीष कुमार जोशी, नीलम पारीक, सुनीता जैन, ज्योति जोशी, संजय आचार्य वरुण, मुकेश पोपली, प्रदीप भटनागर डॉ.रेणुका व्यास नीलम, सुधा तैलंग, रवि माथुर, सविता अग्रवाल, विनीता गोस्वामी कविता वर्मा, प्रभात गोस्वामी कविता मुकेश एवं गौरी शंकर सोनी ने शोक संवेदना व्यक्त की।
सुश्री सरोज भटनागर को 19 जनवरी को महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में दोपहर 2:30 बजे श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!