Bikaner Live

खाजूवाला के 40 केजेडी में अवैध खनन पाए जाने पर लगाया गया 46 लाख 29 हजार रुपए जुर्मानाजिला कलेक्टर के निर्देश पर की गई कार्रवाई

खाजूवाला के 40 केजेडी में अवैध खनन पाए जाने पर लगाया गया 46 लाख 29 हजार रुपए जुर्माना
जिला कलेक्टर के निर्देश पर की गई कार्रवाई
बीकानेर, 6 फरवरी। खाजूवाला तहसील के ग्राम 40 केजेडी में अवैध खनन पाए जाने पर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशन में कार्यवाही कर 46 लाख रुपए से अधिक की राशि का जुर्माना लगाया गया है। खाजूवाला उपखंड अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि राजस्व और खनन विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में दो स्थानों पर ताजा खनन के गड्ढे पाए गए, जिनकी जीपीएस से लोकेशन ली गई। जांच दल द्वारा 20 हजार रुपए कंपाउंड राशि सहित कुल 46 लाख 29 हजार 740 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान मौके पर मशीनरी वाहन औजार नहीं मिले। मौके पर हुआ खनन एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 4/21 के उल्लंघन के तहत पाया गया। कार्रवाई करते हुए संबंधित के विरुद्ध जुर्माना लगाकर अवैध खनन की मौका रिपोर्ट करते हुए राजस्व अधिकारी को भिजवाए गए हैं। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई सतत रूप से की जाएगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!