Bikaner Live

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे का संशोधित यात्रा कार्यक्रम, राज्यपाल दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को आएंगे बीकानेर
soni

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे का संशोधित यात्रा कार्यक्रम

राज्यपाल दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को आएंगे बीकानेर


बीकानेर, 13 अप्रैल। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे सोमवार रात 8:50 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से रात्रि 8:55 बजे रवाना होकर रात्रि 9:10 बजे जस्सूसर गेट के अंदर स्थित श्री नरसिंह जसवंत मोहता भवन पहुंचेंगे तथा यहां आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।राज्यपाल रात्रि 9:40 बजे यहां से राजुवास के विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।
राज्यपाल श्री बागडे मंगलवार प्रातः 11:05 बजे महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्थित संत मीराबाई ऑडिटोरियम के लिए प्रस्थान करेंगे तथा यहां प्रातः 11:30 बजे राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। राज्यपाल दोपहर 3 बजे महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी निभाएंगे। दोपहर 3:45 बजे यहां से नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे तथा सायं 4 बजे वायु मार्ग द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!