Bikaner Live

किशोरी बालिका संवर्द्धन हेतु जीवन भर प्रयासरत रही लक्ष्मी देवी व्यास
soni


दिनांक 5 जुलाई 2025, बीकानेर।
अजित फाउण्डेशन की संस्थापिका एवं समाज सेविका लक्ष्मी देवी व्यास के निधन पर संस्था सभागार में पुष्प अर्पित कर विन्रम श्रद्धांजलि दी गई। संस्था समन्वयक संजय श्रीमाली ने बताया कि लक्ष्मी देवी व्यास अजित फाउण्डेशन की सोच एवं नींव से जुड़ी हुई थी। उन्होंने किशोरी बालिका संवर्द्धन हेतु बहुत कार्य किया। अजित फाउण्डेशन के द्वारा उन्होंने जन-जन तक पुस्तकों के प्रति रूझान पैदा किया तथा एक सशक्त समाज हेतु जीवनभर प्रयास रत रही। पद्मभूष्ण स्व. विजयशंकर व्यास की धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी व्यास ने प्रो. व्यास के देहान्त के बाद संस्था को सैदव संचालित करने में अपनी यथोचित सहायता दी।
शंकर लाल हर्ष ने बताया कि लक्ष्मी देवी व्यास जैसे व्यक्तित्व विरले होते है। उन्होंने अपनी पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों को बखूबी विर्हवहन करते हुए हमें चेतना का मार्ग प्रषस्त किया।
सुशिला ओझा ने कहा कि लक्ष्मी देवी व्यास का व्यक्तित्व हमें हमेषा आत्मविश्वास एवं सामाजिक कार्यो के प्रति प्रेरित करता रहेगा। श्रीमती व्यास ने धरातल स्तर पर कार्य करते हुए किशोरी बालिकाओं जो मंच दिया वह सदैव अनुकरणीय है। उससे समाज में नारी चेतना विकसित हुई तथा काफी बदलाव देखने को मिला।
श्रद्धांजलि सभा में डॉ. गौरव बिस्सा, रामगोपाल व्यास, हरिगोपाल हर्ष, योगेन्द्र पुरोहित, कन्हैया लाल सेवग, अंशूल, रविदत्त व्यास, मनोज श्रीमाली, गौरीशंकर सेवग सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
भवदीय
संजय श्रीमाली
कार्यक्रम समन्वयक
अजित फाउण्डेशन

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!