Bikaner Live

श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह 5 अक्टूबर को, योग्य प्रतिभागी 25 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
soni


अजमीढ़ जयंती की पूर्व संध्या पर होंगे विशेष आयोजन

इन मोबाइल नंबरों पर मिलेगा घर बैठे आवेदन फॉर्म
 

बीकानेर। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष महाराजा अजमीढ़ जी की जयंती की पूर्व संध्या के अवसर पर श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सेवी संस्था द्वारा गत वर्ष की भांति इस बार भी जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान एवं राष्ट्रीय स्तरीय स्नेह मिलन समारोह का आयोजन रखा गया है। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष मनीष कुमार लांबा ने बताया कि इस बार स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह अजमीढ़ जयंती की पूर्व संध्या पर 5 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमें बीकानेर जिले की स्वर्णकार समाज की उन विशेष प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने  30 सितंबर 2024 के बाद 10वीं/ 12वी में 75% से अधिक अंक  प्राप्त किए हो तथा स्नातक/अधिस्नातक B.Ed, D.El.Ed., LLB, LLM में 65% अंक प्राप्त किए हो। इसके साथ ही NEET/CLAT/IIT/NIT/NET/SET/MBBS/BHMS/BAMS/B.VSC & AH/MD/MS/Ph.D./CA अथवा  राजकीय सेवा में नियुक्त हुए हो अथवा राज्य या राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो। इसके साथ ही स्वर्णकार समाज की राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं का भी विशेष सम्मान किया जाएगा।
एडवोकेट अनिल सोनी ने बताया कि योग्य प्रतिभागी  आवेदन पत्र अध्यक्ष मनीष लांबा के मोबाइल नंबर 89551 11100, एडवोकेट अनिल सोनी 9252063223,श्रवण कुकरा 9413374589 अथवा शिवकमल जोड़ा के नंबर 98295 66594 पर संपर्क करके घर बैठे पीडीएफ में प्राप्त करके भरा हुआ आवेदन पत्र  अंकतालिका अथवा नियुक्ति पत्र के दस्तावेजों के साथ 25 सितंबर तक संस्था के नजदीकी कार्यकर्ताओं को जमा करवा सकते है। फॉर्म पूर्ण भरे हुए ओर हार्ड कॉपी में ही स्वीकार किये जाएंगे। श्रवण कुकरा ने बताया कि आवेदन 25 सितंबर के बाद किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!