



नोखा 7 अक्टूबर। “बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ भावनात्मक आध्यात्मिक एवं शारीरिक विकास को प्रशस्त करता है जीवन विज्ञान।”यह विचार आज अणुव्रत समिति नोखा द्वारा श्रीमती हीराबाई गट्टाणी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सभागार में आयोजित अणुव्रत प्रेरणा उद्बोधन सप्ताह के समापन समारोह में अतिथियों ने व्यक्त किये। साध्वी संकल्पश्री ने अपने व्याख्यान में संयम को अपना कर जीवन को निखाराने की आवश्यकता पर ओजस्वी वाणी में विचार व्यक्त किये। विद्यार्थी को जीवन विज्ञान से जितना लाभ है उसका कोई अंदाजा नहीं है विद्यार्थियों को जीवन विज्ञान अपनाने का आवाहन किया। कान खींचने से होने वाले लाभ को बताते हुए इससे संबंधित योग क्रियाओ एवं प्रेक्षा ध्यान की जानकारी दी। साध्वी कल्पना ने शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक के पारस्परिक संबंधों से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है, इस संबंध में विद्यार्थियों को परीक्षा पढ़ाई एवं याद करने से संबंधित छोटे-छोटे टिप्स एवं सहज रूप से बताएं। नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल कुमार भूरा ने अणुव्रत समिति नोखा द्वारा आयोजित उद्बोधन सप्ताह की समस्त गतिविधियों की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। रामचंद्र झवर चैरिटेबल ट्रस्ट नोखा प्रतिनिधि को आयोजन में भामाशाह की भूमिका अदा करने पर अलंकरण ओढाकर स्मृति चिन्ह ,साहित्य एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया । समाजसेवी सतीश झवर ,कविराज इंद्रचंद वेद , उपाध्यक्ष इंद्रचंद मोदी , हंसराज भूरा , पूर्व अध्यक्ष मनोज घीया , सुनीता खिचड़, आदि की सक्रिय भागीदारी रही। जीवन विज्ञान विषय पर मुख्य प्रशिक्षिका भावना मरोठी ने नई तकनीक से जीवन विज्ञान के सूक्ष्म आयामों को प्रयोग के माध्यम से सामूहिक रूप से प्रदर्शित करवा कर एक ललक पैदा की । अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास ने अणुव्रत का शाब्दिक अर्थ बताते हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया ।अणुव्रत की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने वाले संस्थानों नोखा के सभी महाविद्यालय प्राचार्य, संस्था प्रधानों,वीरा देवी रामचंद्र झवर चैरिटेबल ट्रस्ट महिला मंडल कन्या मंडल ज्ञानशाला एवं सौरव पूरा तेरापंथ मंडल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक दिनेश उपाध्याय ने उद्बोधन सप्ताह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता हरेंद्र डूडी ने किया। मोनिका बुच्चा ने अणुव्रत एवं जीवन विज्ञान से संबंधित गीतिका प्रस्तुत की ।कार्यक्रम में प्राचार्य रिषपाल बिश्नोई ,उपाध्यक्ष निर्मल भूरा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। सभी छात्रों को जीवन विज्ञान की पुस्तक एवं कलम भेंट की गई। समारोह के प्रारंभ में छात्राओ ने संयम गीत प्रस्तुत किया।



























