Bikaner Live

श्रीमद् भागवत कथा – भ्रूण हत्या महापाप पं. ओमप्रकाश शास्त्री
soni

नोखा । धर्मनगरी नोखा में तहसील परिसर स्थित श्री आर्केश्वर महादेव मंदिर में कार्तिक मास के पवित्र अवसर पर 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक दोपहर 12:15 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित हो रही संगीत मयी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन रविवार 12 अक्टूबर को व्यास पीठ पर विराजित विद्वान पंडित ओमप्रकाश महर्षि ने अपनी अमृत मयी मधुर वाणी में परीक्षित चरित्र, शुक्देव जी का आगमन, विदुर प्रसंग, वराह अवतार, कपिलोपदेश, सती चरित्र, राजा पृथ्व और भगवान वृषभ देव आदि प्रसंगों की कथा का उपस्थित नर नारी दर्शक श्रोताओं को रसास्वादन करवाते हुए ज्ञान गंगा में डुबकियां लगवाते हुए उन्हें भाव विभोर कर दिया । पंडित प्रेम शास्त्री ने कथा प्रसंगानुसार भजनों की प्रस्तुति से कथा में चार चांद लगाते हुए श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया । कथा व्यास ओमप्रकाश महर्षि ने वर्तमान समय में बेटा बेटी में भेद, भ्रूण हत्या, सनातन धर्म व सन्तान को अच्छे संस्कार देना व घटती हिंदुओं की जनसंख्या आदि पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि तीन कुलों को तारने वाली बेटी के जन्म होने से घर में सन्नाटा छा जाता है बेटा बेटी में भेदभाव पर चिन्ता जताई। आज महिलाएं अपनी कोख में ही संतान को मरवा रही है उन्होंने कहा भ्रूण हत्या महापाप है उन्होंने नसबन्दी करवाने को पाप बताया । महिलाओं की ओर देखते हुए कहा महिलाओं को चाहिए कि वह पति के कहे अनुसार चलें और पति को भी चाहिए कि वो अपनी पत्नी की इच्छाओं का ध्यान रखें ।कथा के द्वितीय दिन छगनलाल राठी सपत्नीक प्रिया राठी और पूर्व प्रिंसिपल उषागुरेजा के पुत्र दीपक सोनी सपत्नीक मोहिता सोनी मुख्य श्रोत यजमान के रूप में कथा का रसपान किया । कथा के बाद आरती व प्रसाद वितरण किया गया । उमेश राठी ने व्यवस्था संभाली मंदिर व्यवस्थापक लालचंद उपाध्याय ने अधिकाधिक कथा में आने की अपील की ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!