बीकानेर। भारत की महिला क्रिकेट टीम द्वारा वर्ल्ड कप जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी कड़ी में बीकानेर के शाना इंटरनेशनल स्कूल में भी सोमवार को विद्यार्थियों ने इस जीत का जोरदार उत्सव मनाया।
स्कूल परिसर में बच्चों ने तिरंगा लहराया, महिला क्रिकेट टीम के पोस्टर लगाकर जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। सभी छात्र-छात्राओं में देशभक्ति और गर्व की भावना झलक रही थी।
इस अवसर पर स्कूल के संचालक कमलेश शर्मा ने कहा कि “यह जीत हमारे लिए एक यादगार और प्रेरणादायक क्षण है। भारतीय बेटियों ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। बच्चों को इससे यह संदेश मिलता है कि मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।”
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को टीम भावना, खेल भावना और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रेरक संदेश दिए। बच्चों ने नारे लगाए — “भारत माता की जय”, “हमारी बेटियां – हमारा गौरव” — और पूरे उत्साह के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।
इस प्रकार शहाना इंटरनेशनल स्कूल का पूरा वातावरण देशभक्ति और उत्सव के रंगों से सराबोर रहा।
Related Post


AIRPWF बीकानेर का रेलवे मंडल अस्पताल लालगढ़ बीकानेर पर प्रदर्शन …
August 7, 2026
No Comments
Read More »

श्री डूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर शीघ्र ही शुरू किया जाए कांग्रेस नेता सलीम भाटी नेता नित्यानंद पारीक
August 7, 2026
No Comments
Read More »



शास्त्रों के अनुसार करें जीवन का संचालन, तभी होगा वास्तविक कल्याण : महाराज श्री
August 7, 2026
No Comments
Read More »


बीकानेर रेल मंडल ने फिर रचा कीर्तिमान, रेल मदद पोर्टल पर औसत 13 मिनट में शिकायतों के निस्तारण
August 7, 2026
No Comments
Read More »

मोहता गार्डन में निशुल्क योग, प्राणायाम व डाइटेशन क्लास का नियमित आयोजन, सैकड़ों लोग उठा रहे लाभ
August 7, 2026
No Comments
Read More »

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
August 7, 2026
No Comments
Read More »




