हिमालय परिवार, नई दिल्ली द्वारा हर वर्ष आयोजित होने वाली सिंधु दर्शन यात्रा 2026 अगले वर्ष 22 से 27 जून 2026 तक लेह में आयोजित की जा रही है । हिमालय परिवार के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि 30वीं इस यात्रा के लिये पंजीकरण प्रारंभ हो गये है । तीन दशक के इतिहास इस यात्रा को विशेष दर्जा दिया गया है व इसे प्रथम सिंधु कुंभ का नाम दिया गया है । पांच दिवसीय सिंधु दर्शन यात्रा के दौरान सांस्कृतिक, धार्मिक व राष्ट्रीय एकता के कार्यक्रम के साथ पूरी होगी । इस दौरान सिंधु स्नान, बेहराना पूजन, विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण तो होगा ही साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य भी देखने को मिलेगा । अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने बताा कि बीकानेर का दल का नेतृत्व डा. सुषमा बिस्सा करेगी । इस यात्रा के लिये 22 जून को दिल्ली से लेह व 27 जून को वापसी दिल्ली हवाई मार्ग से भी होगी । सड़क मार्ग का पहला दल 17 जून को जम्मू से लेह के लिये रवाना होगा जिसकी वापसी कुरूक्षेत्र में 30 जून को होगी। वहीं कुरूक्षेत्र से मनाली होते हुए दूसरा दल 18 जून को लेह के लिये रवाना होगा व वापसी श्रीनगर मार्ग से जम्मू 30 जून को पहुंचेगा । यात्रियों के लिये आवास, भोजन व यातायात व्यवस्था हिमालय परिवार द्वारा की जाएगी । आवेदन ऑनलाइन व ऑफ लाइन से भरे जा रहे है ।
Related Post


AIRPWF बीकानेर का रेलवे मंडल अस्पताल लालगढ़ बीकानेर पर प्रदर्शन …
August 7, 2026
No Comments
Read More »

श्री डूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर शीघ्र ही शुरू किया जाए कांग्रेस नेता सलीम भाटी नेता नित्यानंद पारीक
August 7, 2026
No Comments
Read More »



शास्त्रों के अनुसार करें जीवन का संचालन, तभी होगा वास्तविक कल्याण : महाराज श्री
August 7, 2026
No Comments
Read More »


बीकानेर रेल मंडल ने फिर रचा कीर्तिमान, रेल मदद पोर्टल पर औसत 13 मिनट में शिकायतों के निस्तारण
August 7, 2026
No Comments
Read More »

मोहता गार्डन में निशुल्क योग, प्राणायाम व डाइटेशन क्लास का नियमित आयोजन, सैकड़ों लोग उठा रहे लाभ
August 7, 2026
No Comments
Read More »

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
August 7, 2026
No Comments
Read More »




