Bikaner Live

उदासर के भगवान सुपार्श्वनाथ के जिनालय मेंं
महालक्ष्मी, रक्षक देव भैरव व दादा गुरुदेव की प्रतिमा की प्रतिष्ठा
soni

बीकानेर, 11 नवम्बर। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में सोमवार को उदासर में 151 वर्ष प्राचीन भगवान सुपार्श्वनाथ मंदिर में देवी महालक्ष्मी, दादा गुरुदेव जिन कुशल सूरी व रक्षक देव भैरवजी की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, मुनि मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, साध्वी दीपमाला व शंखनिधि श्रीजी के सान्निध्य हुई। तीनों प्रतिमाओं की गाजे बाजे से शोभायात्रा निकाली गई, मंत्रोच्चारण व हवन आदि अनुष्ठानों के साथ स्थापित किया गया।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा ने बताया कि सुश्रावक श्री किशन लालजी, श्रीमती सौभाग्यवती देवी की स्मृति में मूर्तियों के प्रतिष्ठा के लाभार्थी उदासर के ओम प्रकाश-संगीता देवी कोठारी, हेमंत-श्वेता, अरिहंत-मोनिका, सनव, रुत्विक, ऋति आदि उदासर के कोठारी परिवार के सदस्यों ने मूर्तियों की प्रतिष्ठा के विभिन्न अनुष्ठान करवाएं तथा हवन में आहूतियां दी। कार्यक्रम में गांव के जैन श्वेताम्बर तेरापंथ, साधुमार्गी संघ व जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के अनुयायियों, खरतरगच्छ युवा परिषद, खरतरगच्छ महिला परिषद के सदस्यों ने उत्साह से हिस्सा लिया। जिनालय मेंं प्रतिमा स्थापित करने का लाभ लेने वाले ओम प्रकाश कोठारी परिवार के साथ खरतरगच्छ महिला परिषद की सदस्याओं, मंदिर के पुजारियों का उद्योगपति व समाज सेवी बसंत नवलखा व श्रीमती प्रेम नवलखा ने दुप्पटा, माला आदि से अभिनंदन किया ।
समारोह में श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के उपाध्यक्ष महावीर डागा, मंत्री राजीव खजांची, कोषाध्यक्ष फतेह चंद खजांची सहित अनेक प्रन्यास के सदस्यों, प्रन्यास के पूर्व अध्यक्ष निर्मल धारीवाल, वरिष्ठ श्रावक राजेन्द्र लूणियां, रतन लाल नाहटा, मनोज सेठिया, इंजीनियर अशोक पारख, महादेव सुराणा, खरतरगच्छ युवा परिषद के अध्यक्ष अनिल सुराणा, मंत्री विक्रम भुगड़ी,उपाध्यक्ष कमल सेठिया, कोषाध्यक्ष अनिल पारख, अभिषेक डागा, खरतरगच्छ महिला परिषद की अध्यक्ष मनीषा खजांची, उपाध्यक्ष सुशीला धारीवाल व मंत्री लीला बेगानी सहित अनेक सदस्यों ने विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई। विचक्षण महिला मंडल व वरिष्ठ गायक व संगीतकार सुनील पारख ने पूजा के अनुसार भक्ति गीत प्रस्तुत किए।

Picture of Shiv Soni(SK)

Shiv Soni(SK)

खबर

Related Post

error: Content is protected !!