Bikaner Live

रमक झमक में शुरू हुआ भैरव अष्टमी महोत्सव।गूंजे भजन
‘म्हारा भैरूजी दयालु बहुत घणा’
soni




बीकानेर। बारह गुवाड़ चौक स्थित रमक झमक परिसर में दो दिवसीय भैरव अष्टमी महोत्सव मंगलवार को शुरू हुआ। रमक झमक अध्यक्ष भैरव साधक प्रहलाद ओझा ‘भैरूं’ एवं पंडित अभिषेक पुरोहित की मंडली ने भैरव नाथ के मूल मंत्र से अष्टगंध व पुष्पों द्वारा अंग पूजन किया ।भैरवनाथ के सहस्रनाम से अर्चन,रुद्र सूक्त से अभिषेक पश्चात भैरव शतनाम स्तोत्र,चालीसा पाठ,स्तुति वंदना की गई। प्राकृतिक पेवड़ी,चंदन,रोली एवं फूलों से भैरवनाथ का श्रृंगार किया गया। रामप्यारी चुरा, विजय लक्ष्मी,भंवरी देवी छंगाणी एवं रामकंवरी ओझा के साथ दाऊलाल ओझा व राजा आचार्य ने
भैरव भजनों की प्रस्तुतियां दी। ‘भैरूं जी दयालु बहुत घणा,म्हारा काम चले बाबा जी तणा’ एवं भैरूं मतवाला हो भैरूं मतवाला’ गीत प्रस्तुत कर भैरवनाथ का गुणगान कर कुशलता की कामना की
        इससे पूर्व दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़,उद्योगपति भंवरलाल चांडक एवं भवानी शंकर जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पीताम्बर खत्री,प्रदीप शर्मा,इंदु वर्मा,बबिता शर्मा,उपासना जैन,अरुणा आचार्य,गिरजाशंकर आचार्य,प्रेम रतन छंगाणी सहित अनेक गणमान्य लोग पूजन आरती में शामिल हुए।रमक झमक की ओर से प्रहलाद ओझा ‘भैरूं’ ने आगंतुक अतिथियों को भैरवनाथ का चित्र भेंट कर सरकार किया। इस अवसर पर सुमन छाजेड़ ने कहा कि भैरवनाथ की पूजा अर्चना कर उन्हें आत्मिक सुख की अनुभूति हुई है।शहर परकोटे में दिन भर भैरवनाथ का जैकारा सुन सबको छोटी काशी का अहसास होता है।
भवानी शंकर जोशी ने भैरव भक्तों को भैरवनाथ के जन्मोत्सव की बधाई दी ।भंवरलाल चांडक ने कहा कि बीकानेर के हर खूंट में भैरव है जो भक्तों को सुख देते है।
            बुधवार को भैरव महोत्सव में भैरव यज्ञ,दीपमाला एवं महाआरती होगी।यज्ञ में विशिष्ट आहुतियां दी जाएगी ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!