Bikaner Live

बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती,जल-जंगल-जमीन के रक्षक के प्रतीक बिरसा मुंडा के विचारों को जीवित रखना युवाओं की जिम्मेदारी,बिरसा मुंडा जयंती पर उनके साहस,संघर्ष एवं सर्वोच्च बलिदान को याद रखने का आह्नान,
soni

बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती

जल-जंगल-जमीन के रक्षक के प्रतीक बिरसा मुंडा के विचारों को जीवित रखना युवाओं की जिम्मेदारी

बिरसा मुंडा जयंती पर उनके साहस,संघर्ष एवं सर्वोच्च बलिदान को याद रखने का आह्नान

बीकानेर : धरती आबा,भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती को मीणा समाज अधिकारी कर्मचारी, संयुक्त महासंघ,समस्त विभाग बीकानेर द्वारा मुख्य डाकघर के पास उनकी फोटो पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि सभा,भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करके जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने कहा कि बिरसा मुंडा जी ने आदिवासी समाज,उनकी संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। स्वतंत्रता संग्राम में भी उनका योगदान अद्वितीय रहा है। मुंडा केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक प्रेरणा हैं, जो आज भी आदिवासी समाज को एकजुट रहने और अपनी पहचान बचाए रखने की शक्ति प्रदान करता हैं। सलावद ने युवाओं से आह्वान किया कि बिरसा मुंडा की जयंती पर सभी यह संकल्प लें कि वे उनके विचारों को जीवित रखेंगे और अपने धर्म,संस्कृति तथा परंपराओं के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी के लिए यह जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है कि वे अपने इतिहास और अपने महान नायकों को न भूलें। बिरसा मुंडा के आदर्श सदैव समाज एवं हमें मार्गदर्शन देते रहेंगे। महासंघ के जिलाध्यक्ष जयपाल मीणा ने कहा कि जनजातीय समाज ने जल,जंगल और जमीन की सुरक्षा के साथ-साथ स्वतंत्रता आंदोलन और सामाजिक न्याय की लड़ाई में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने नागालैंड के खोनोमा गांव में अपने हालिया प्रवास का उल्लेख करते हुए कहा कि एक छोटे से जनजातीय गांव ने अंग्रेजों के खिलाफ साहसिक संघर्ष कर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर किया। उन्होंने उन अनगिनत जनजातीय वीरों का भी स्मरण किया, जिनके बलिदान देश की अमूल्य धरोहर हैं। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा की जयंती पर राजकीय अवकाश रखने एवं राज्य के सभी संभाग मुख्यालयों पर इनकी प्रतिभा लगाने की मांग की गई। जिला महामंत्री मनीष काचरिया व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीम सिंह मीना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम द्वारा शुरू की गई पहल जैसे जनजातीय गौरव दिवस,भूमि अधिकार योजना और एकलव्य मॉडल विद्यालय जनजातीय क्षेत्रों में बड़े सामाजिक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। आने वाले वर्षों में छात्रावास, डिजिटल लाइब्रेरी,कौशल विकास केंद्र, स्वास्थ्य सेवाएं और खाद्य सुरक्षा योजनाएं हर जनजातीय परिवार तक पहुंचेंगी। इस अवसर पर महासंघ के जिलाध्यक्ष जयपाल मीणा,शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद,जिला महामंत्री मनीष काचरिया,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीम सिंह मीना,जिला सचिव तारा चन्द मीणा,जितेंद्र मीणा, राजेंद्र प्रसाद मीणा,तेजाराम मेहरा,शम्भु सिंह,रामचंद्र ,मुकेश प्रजापत, राजेश नायक,रमेश साध,मानराज भील,संदीप कुमार,अनिल कुमार जैन,बाबूलाल आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!