Bikaner Live

*राइजिंग होप हाउस ऑफ एजुकेशन द्वारा मनाया गया “सृजन कार्यक्रम केरियर की सही दिशा”*

रानी बाज़ार स्थित राजकीय गुरुद्वारा सी. हाई सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल में राइजिंग होप हाउस ऑफ एजुकेशन के सहयोग से सृजन ( केरियर की सही दिशा) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 200 विद्यार्थियों का निःशुल्क साइकोमेट्रिक टेस्ट कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर मालिका सपरा ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक मोटिवेशनल स्पीच दी और बताया कि किस प्रकार सही योजना, दिशा और अनुशासन के साथ पढ़ाई कर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की जा सकती है। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

संस्था के निदेशक श्री गुलाब सोनी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए DMIT और साइकोमेट्रिक टेस्ट के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन टेस्टों के माध्यम से विद्यार्थियों की क्षमताओं, रुचियों, सीखने की शैली तथा करियर दिशा को समझकर उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान किया जा सकता है।

विद्यालय प्रिंसिपल सुमन आर्य एवं अध्यापिका व प्रशासन ने इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को उनके भविष्य के प्रति जागरूक करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम का संचालन राइजिंग होप हाउस ऑफ एजुकेशन की मोहिनी शर्मा ने सफलतापूर्वक किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!