Bikaner Live

कृषि उपज मण्डी समिति पूगल रोड (अनाज) द्वारा कोलायत क्षेत्र में विभिन्न सड़कों का होगा नवीनीकरण कार्य !!
soni




नवीनीकरण कार्य हेतु ₹1 करोड़ 60 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी !!

बीकानेर, 10 फरवरी। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी द्वारा मुख्यमंत्री एवं कृषि विपणन मंत्री को दिनांक 03.07.2025 को प्रस्तुत मांग के अनुसार कोलायत विधानसभा क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों – लाखासर से गुड़ा (3 किमी) एवं राणासर से डाबली (2 किमी) के नवीनीकरण एवं निर्माण कार्यों को लेकर विभागीय स्तर पर त्वरित कार्यवाही की गई है !!

विधायक भाटी ने बताया कि मांग पत्र पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव, कृषि विपणन विभाग, जयपुर द्वारा दिनांक 09.12.2025 को आधिकारिक स्वीकृति जारी कर दी गई है। स्वीकृति के अनुसार – लाखासर से राजपूतों/नाइयों की ढाणियां (ग्राम गुड़ा) तक 3 किमी सड़क, तथा राणासर से डाबली सड़क के किमी 4/500 से 6/500 तक कुल 2 किमी मार्ग के नवीनीकरण/निर्माण के लिए कुल ₹1 करोड़ 60 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है !!

विधायक भाटी ने बताया कि इन दोनों सड़कों के निर्माण से आसपास के कई गांवों में निवास करने वाले ग्रामीणों, काश्तकारों, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं बुज़ुर्गों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। विशेषकर किसानों को अपनी कृषि उपज को मण्डी तक ले जाने में सुगमता होगी तथा दैनिक आवागमन की समस्याओं में उल्लेखनीय कमी आएगी !!

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने दोनों मुख्य सड़कों की स्वीकृति शीघ्र जारी करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं कृषि विपणन मंत्री का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कोलायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधारभूत ढाँचे के विस्तार तथा ग्रामीण संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे !!

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट का बीसवां सामूहिक विवाह समारोह और प्रतिभा सम्मान समारोह 28 जनवरी को केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने वर वधू को वितरित की ‘बरी सहित अन्य विवाह सामग्री’

Read More »

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर में जागरूकता कार्यक्रमसीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बच्चों से की टीबी उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

Read More »
error: Content is protected !!