रेलवे द्वारा राखी पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उन्हें आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के लिए हिसार-खड़की-हिसार स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04703, हिसार-खड़की स्पेशल रेल सेवा शनिवार, 29 अगस्त 2026 को एक ट्रिप हिसार से 10:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रविवार को 16:20 बजे खड़की पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04704, खड़की- हिसार स्पेशल रेलसेवा रविवार, 30 अगस्त 2026 को एक ट्रिप खड़की से 17:20 बजे रवाना होगी और सोमवार को रात्रि 23:50 बजे हिसार पहुँचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में सादुलपुर , लोहारू, झुंझुनू , सीकर , रींगस, जयपुर , सवाई माधोपुर , कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, शामगढ़, रतलाम , वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी , वसई रोड , कल्याण और लोनावला स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस स्पेशल रेलसेवा में 02 सेकंड एसी, 07 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 21 डिब्बे होंगे।













