Bikaner Live

विजय संकल्प सम्मेलन में 80 वार्डों से उमड़ा उत्साह, भाजपा के चुनावी अभियान को मिली नई धार


अर्जुनराम मेघवाल ने कहा—बीकानेर में खिलेगा कमल, नगर निगम चुनाव में भाजपा की विजय का संकल्प



बीकानेर, 26 अगस्त 2026। नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए बुधवार को ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न।

अर्जुनराम मेघवाल ने कहा—हर वार्ड में मजबूती से जुटें कार्यकर्ता
मुख्य वक्ता अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। नगर निगम चुनाव में प्रत्येक वार्ड तक संगठन की पहुंच और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के साथ भाजपा पूरी मजबूती से मैदान में उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर भाजपा की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और प्रत्येक वार्ड को जीत का केंद्र बनाने का आह्वान किया।
मेघवाल ने कहा कि नगर निगम चुनाव बीकानेर के विकास और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ चुनावी अभियान को आगे बढ़ाएं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा नगर निगम चुनाव में विजय प्राप्त करेगी।

राजेंद्र गहलोत ने कहा—संगठन की मजबूती ही जीत का आधार
चुनाव पर्यवेक्षक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि 80 वार्डों से आए आवेदनों ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की मजबूती को साबित किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वार्ड में पूरी सक्रियता के साथ जुटकर भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।

मुकेश दाधीच ने कहा—एकजुटता से मिलेगी सफलता
प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता चुनाव में पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा के साथ वार्ड स्तर पर सक्रिय होकर चुनावी अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया।

सुरेंद्र पाल टीटी ने कहा—कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें
प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल टीटी ने कहा कि नगर निगम चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संगठन की रणनीति के अनुसार सभी कार्यकर्ता बूथ और वार्ड स्तर पर सक्रिय होकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटें।

जेठानंद व्यास ने कहा—कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत
विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के साथ भाजपा नगर निगम चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करेगी। उन्होंने वार्ड स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।

सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में हुआ सम्मेलन
जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि भाजपा का संगठन प्रत्येक वार्ड में पूरी मजबूती के साथ सक्रिय है। कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की ताकत के साथ पार्टी विजय के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

80 वार्डों से आए आवेदनों ने दिखाया उत्साह

नगर निगम के सभी 80 वार्डों से संभावित प्रत्याशियों द्वारा आवेदन किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ दल-बल से पहुंचे। वार्ड स्तर पर दिखाई दी सक्रियता और आवेदन प्रक्रिया में उमड़ा उत्साह भाजपा के मजबूत चुनावी आधार का संकेत बना।

मंच संचालन जिला महामंत्री एड. कौशल शर्मा ने किया

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि सम्मेलन में पूर्व गृह मंत्री महाराष्ट्र कृपा शंकर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, संगठन प्रभारी देवेंद्र पारिक, राजन तनेजा, मोहन सुराणा, महावीर रांका, रमजान अब्बासी, सरला जोशी, नारायण चोपड़ा, प्रेम गहलोत, पूर्व विधायक महाराष्ट्र नामदेव उसेडी, अविनाश वरजूकर, संतोष महाराज, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, राजेंद्र पंवार सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!