Bikaner Live

सक्षम जिला अधिवेशन का हुआ आयोजन

सक्षम जिला अधिवेषन का हुआ आयोजन

बीकानेर। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मण्डल (सक्षम) की बीकानेर ईकाई का जिला अधिवेषन गुरूवार को बीकानेर महिला मण्डल विद्यालय, में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नेत्र रोग विषेषज्ञ डॉ. नवदीप कौर व ईएनटी विषेषज्ञ डॉ. प्रदीप बिशनोई ने कोकिलियर इम्प्लांट आदि समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सक्षम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पुरूषोतम जी पुरोहित थे, जिन्होंने सक्षम की कार्य के बारे में विस्तार से बताया।

जिलाध्यक्ष डॉ. जे.पी. कच्छावा के अनुसार कार्यक्रम में दिव्यांगजनों ने अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। विष्वकान्त साध ने सक्षम के प्रतिवेदन का वाचन किया। अनिल शर्मा व सीताराम शर्मा ने सक्षम के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संदीप जैन ने किया। सक्षम द्वारा गतवर्ष विभिन्न सामाजिक कार्य किये गये यथा प्रयागराज नेत्रकुम्भ, बाबा रामदेवरा नेत्रकुम्भ आदि।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »
error: Content is protected !!