Bikaner Live

प्रत्येक सनातनी को करनी चाहिए गौसेवा
चौथे दिन जारी रही श्रीश्याम कथा


बीकानेर, 3 जनवरी। जयपुर रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को दाताश्री रामेश्वरानंद महाराज के सान्निध्य में चौथे दिन की श्रीश्याम कथा आध्यात्मिक उल्लास के साथ आयोजित हुई। कथावाचक गौवत्स आशीष महाराज ने श्याम प्रभु के तीन बाणों की व्याख्या की। उन्होंने बताया कि मानव को धर्मनिष्ठ होकर जीवन जीना चाहिए। भक्ति की शक्ति के महात्म्य के बारे में बताया और गौ माता की सेवा का आह्वान किया। उन्होंने कहा प्रत्येक सनातनी को गौसेवा करनी चाहिए। गौ माता से ही सर्वस्व संभव है। गौ संवर्धन और गौ सरंक्षण हमारा धर्म हो।
आयोजक समिति के मानसिंह नरुका व विनोद गोयल ने बताया कि बीकानेर में पहली बार आयोजित हो रही श्रीश्याम प्रभु की भव्य कथा का आयोजन हो रहा है। श्रद्धालुओं में इसके प्रति अपार श्रद्धा है। हजारों भक्त प्रतिदिन इसका श्रवण लाभ ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि कथा का समापन रविवार को होगा। इससे पहले शनिवार को कथा स्थल पर विशेष श्रृंगार, पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »
error: Content is protected !!