Bikaner Live

थोक वस्त्र विक्रेता संघ के हरीश नाहटा अध्यक्ष
व संजीव अरोड़ा सचिव

बीकानेर, 4 जनवरी।  बीकानेर थोक वस्त्र व्यवसायी संघ की रविवार को गंगाशहर के हंसा गेस्ट हाउस में आयोजित वार्षिक सभा में हुए चुनाव में हरीश नाहटा पुनः अध्यक्ष व संजीव अरोड़ा सचिव चुने गए। सभा में संगठन के करीब 150 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश  नाहटा बीकानेर थोक वस्त्र व्यवसायी संघ के लगातार 12 वर्षों से दो वर्ष के लिए चुने जाने पर संगठन के सदस्यों ने शुभ कामना दी तथा वस्त्र व्यवसाइयों के हितों के लिए कार्य करने की कामना की।

बीकानेर थोक वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष श्री हरीश नाहटा
Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!