Bikaner Live

कैलाश चौधरी ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया

जयपुर।
आज जयपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम की गरिमामयी उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी से उन्होंने किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण के उपरांत कैलाश चौधरी ने कहा कि किसान मोर्चा का प्रमुख उद्देश्य मोदी सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को गांव-ढाणी तक प्रभावी रूप से पहुँचाना है। साथ ही आगामी पंचायत चुनावों में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हुए किसानों को भाजपा की नीतियों से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान किसान मोर्चा बीकानेर देहात ज़िलाध्यक्ष भंवरलाल जांगीड, सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सी.आर. चौधरी, जगविन्द्र सिंह सिद्धु, दिनेश सारस्वत, रतनसिंह राठौड़, बलवीर सिद्ध कोडाराम भादू एवं मदन स्वामी ने शिष्टाचार भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित कीं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »
error: Content is protected !!