Bikaner Live

श्याम भक्ति में डूबा कथा परिसर, पंच दिवसीय श्याम कथा संपन्न


बीकानेर ।  श्री श्याम मंदिर में चल रही पंच दिवसीय श्री श्याम कथा रविवार को परम पूज्य दाताश्री जी महाराज के सान्निध्य में भव्य रूप से संपन्न हुई। कथा के अंतिम दिन पूरा परिसर श्री श्याम बाबा की भक्ति से श्याममय नजर आया।
कथावाचक गौवत्स आशीष महाराज ने श्याम प्रभु के “माँ से वचन पराजितः” प्रसंग तथा श्री बर्बरीक से खाटू नरेश बनने तक की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। साथ ही महाभारत कालीन इतिहास की विस्तृत व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि मानव देह उच्च पुण्य से प्राप्त होती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में आध्यात्म को आत्मसात करना चाहिए।
आयोजक समिति के जुगल शर्मा, मान सिंह नरुका एवं विनोद गोयल ने कथा में पधारे समस्त श्याम भक्तों का आभार व्यक्त किया। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद भंडारे का लाभ लिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »
error: Content is protected !!