Bikaner Live

विश्व को विश्व शांति एवं विश्व मैत्री का संदेश देता तेरापंथ का युवा-अभिनव सामायिक फेस्टिवल

अभिनव सामायिक फेस्टिवल



अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद नोखा ने वर्ष के प्रथम रविवार दिनांक 4जनवरी को अभिनव सामायिक फेस्टिवल का आयोजन किया।

शासन गौरवसाध्वीश्री राजीमती जी के सान्निध्य में लगभग 75 सामायिक हुई।परिषद अध्यक्ष निर्मल चोपड़ा ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत के नेतृत्व में 368 शाखाएं पूरे देश मे वर्ष के पहले रविवार को एक साथ एक समय पर विश्व शांति एवं विश्व मैत्री के कामना के साथ अभिनव सामायिक फेस्टिवल का आयोजन करवाती है।राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी के अनुसार पूरे देश और नेपाल में एक साथ एक समय पर युवा किशोरों के साथ श्रावक समाज भी इस महा आयोजन में सहभागी बना।
शासन गौरव साध्वीश्री राजीमती जी ने बताया कि जैन धर्म मे सामायिक का विशेष महत्व माना जाता है।सामायिक को समता की साधना और आत्मा को निर्मल करने का महत्वपूर्ण उपक्रम बताया गया है।सामायिक में व्यक्ति 48 मिनट के लिए सारे सांसारिक कार्यो का त्याग करके आध्यात्म  साधना में लीन हो जाता है। मंत्री सुरेश बोथरा ने बताया कि समाज में आध्यात्मिक विकास एवं विश्व शांति व विश्व मैत्री हेतु तेरापंथ धर्म संघ के ग्यारहवें आचार्य श्री महाश्रमण जी के इंगित अनुसार हमारी संस्था समय समय पर ऐसे कार्य आगे भी करती रहेगी। तेरापंथ सभा अध्यक्ष शुभकरण जी चोरड़िया , मंत्री मनोज घीया व कवि इंद्र चन्द बैद तेरापंथ महिला मण्डल अध्यक्षा प्रीति मरोठी ,उपासक अनुराग बैद आदि विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति रही ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »
error: Content is protected !!