Bikaner Live

नौ कुण्डीय श्री अति विष्णु महायज्ञ के पोस्टर का हुआ विमोचन


(विवेक मित्तल) बीकानेर, 4 जनवरी, 2026। अनन्त श्री विभूषित प्रातः स्मरणीय परम पूज्य स्वामी संवित् सोमगिरि जी महाराज की पावन स्मृति में नौ कुण्डीय श्री अति विष्णु महायज्ञ का आयोजन विक्रम संवत् 2083 (पुरुषोत्तम मास) दिनांक 21 मई, 2026 प्रथम ज्येष्ठ शुक्ला पंचमी वार गुरुवार से 31 मई 2026, पूर्णिमा प्रथम ज्येष्ठ रविवार तक संवित् गंगायन आश्रम, अजीतपुर, हरिद्वार में आयोजित होगा। संवित् गंगायन आश्रम के बजरंग लाल शर्मा एवं भवानी शंकर व्यास ने बताया कि पूज्य गुरुदेव द्वारा स्थापित हरिद्वार आश्रम होने वाला यह महायज्ञ कर्मकाण्ड भास्कर पण्डित नथमलजी पुरोहित के आर्चायत्व में होगा। इस महायज्ञ के पोस्टर का विमोचन पण्डित नथमल जी पुरोहित एवं स्वामी संवित् सुबोधगिरिजी महाराज, महन्त, भक्तानन्द शिव मन्दिर, भीनासर के कर कमलों द्वारा किया गया। पं. नथमलजी पुरोहित ने बताया कि अधिक मास भगवान विष्णु का मास है इस महिने में भगवान विष्णु के पूजन का विधान है। इस अति विष्णु महायज्ञ में लगभग 5 लाख आहूतियाँ दी जायेंगी जिसमें 4 लाख 80 हजार विष्णु भगवान की तथा अन्य होंगी। इस महायज्ञ में अन्य संवित् साधकों के साथ-साथ स्वामी समानन्दगिरि जी महाराज, महन्त, संवित् गंगायन आश्रम, अजीतपुर, हरिद्वार और स्वामी विमर्शानन्दगिरिजी महन्त, श्रीलालेश्वर महादेव मन्दिर, शिवमठ, शिवबाड़ी, बीकानेर का भी सान्निध्य प्राप्त होगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »
error: Content is protected !!