Bikaner Live

राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर के विद्यार्थियों का सुयश

राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर के विद्यार्थियों का सुयश

4 जनवरी। राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर।

नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर के विद्यार्थी नगर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर न केवल महाविद्यालय की उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं वरन अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर श्रेष्ठ स्थान भी प्राप्त कर रहे हैं। 4 जनवरी को महिला मण्डल विद्यालय में भारत विकास परिषद की बीकाणा इकाई के द्वारा आयोजित वाद विवाद एवं आशु भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव सभ्यता के लिए वरदान है’ इस विषय के पक्ष में महाविद्यालय के सुमित नायक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विषय के विपक्ष में महाविद्यालय की वंशिका मेघवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशु भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय की चंचल शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार तीनों ही प्रथम स्थान पर महाविद्यालय के विद्यार्थी विजेता रहे। अब यह तीनों विद्यार्थी भारत विकास परिषद की प्रांत स्तरीय आशु भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यार्थियों के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर महाविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। इससे पूर्व भी राजकीय महाविद्यालय सुजानगढ़ तथा राजकीय कन्या महाविद्यालय लाडनूं में आयोजित प्रांत स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिताओं में भी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। समस्त महाविद्यालय परिवार के द्वारा विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की गई है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!