Bikaner Live

यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के साथ मिलकर चलाया हेलमेट वितरण का कार्यकम


बीकानेर, 4 जनवरी। यातायात अनुशासन व जन-जागरूकता को नई दिशा देने की दिशा में बीकानेर यातायात पुलिस ने एक अनूठा नवाचार करते हुए रविवार को हेलमेट वितरण कार्यक्रम चलाया। इस पहल से सड़क सुरक्षा में सुधार होगा। जनता और पुलिस के बीच पारदर्शिता तथा सहभागिता बढ़ेगी।
यातायात निरीक्षक श्री नरेश निर्वाण ने बताया कि राजस्थान में बीकानेर पहला जिला है, जहां यह सकारात्मक नवाचार किया है। इस पहल से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था हो सकेगी। इस नवाचार में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नागरिकों में यातायात मित्र संयोजक महानंद व्यास, नवरत्न  ओझा हिमांशु शर्मा, गजानंद जोशी, पवन गहलोत, त्रिलोक सिंह, देवेंद्र सिंह, , पंकज शर्मा, भावेश  व्यास, पंकज स्वामी योगेश सुथार, भगीरथ राजपुरोहित अनेक समाजसेवी नागरिकों ने यातायात नियमों के पालन और जन-जागरूकता हेतु सार्थक योगदान दिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »
error: Content is protected !!