Bikaner Live

‘संडे ऑन साइकिल’: लगाते सातवें सप्ताह चलाई साइकिल, दिया फिट इंडिया का संदेश


नमो साइक्लिंग क्लब एवं नगर निगम के तत्वावधान में आयोजित हुआ

बीकानेर, 4 जनवरी। भारत सरकार द्वारा संचालित फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ रेस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नमो साइक्लिंग क्लब एवं नगर निगम के तत्वावधान में आयोजित हुआ। नगर निगम उपायुक्त श्री यशपाल आहूजा की अगु वाई में आयोजित कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी श्री सुरेंद्र हर्ष, सहायक खेल अधिकारी रामकुमार पुरोहित, जिला साइक्लिंग संघ सचिव सुरेंद्र कूकणा, अंतराष्ट्रीय खिलाडी दयालाराम, कोच श्रवण कुमार, किशन कुमार पुरोहित, पेमाराम मेहरिया, मुन्नीराम गोदारा, लेखराम, रामप्रसाद, दिलीप कसवां ने भाग लिया।
‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे के साथ बेहतर स्वास्थ्य के लिए साइकिल की आवश्यकता का संदेश दिया। ‘संडे ऑन साइकिल’ का सातवां संस्करण डॉ. करणी सिंह स्टेडियम से प्रारंभ होकर जूनागढ़ किले के सामने से होकर गांधी पार्क पर समाप्त हुआ। नगर निगम के सभी अधिकारियों व स्वच्छता सेनानियों ने रेस में भाग लिया। सुरेंद्र कूकणा ने अधिक से अधिक लोगों को इस मुहीम के जुड़ने के लिए आह्वान किया। इस आयोजन में 200 से अधिक साइक्लिंग प्रेमियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नमो क्लब द्वारा आने वाले प्रत्येक रविवार को संडे ऑन साइकिल रेस का आयोजन किया जाएगा। आगामी ‘संडे ऑन साइकिल रेस’ का आयोजन युवाओं के साथ किया जाएगा l

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »
error: Content is protected !!