Bikaner Live

ग्लैमर ऑफ डेजर्ट: जोधपुर में भव्य ऑडिशन का सफल आयोजन, राजस्थानी रंग में रंगा मंच

जोधपुर में कल आयोजित ग्लैमर ऑफ डेजर्ट ऑडिशन पूरी तरह सफल रहा और शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस खास आयोजन में प्रसिद्ध राजस्थानी रैपर सुम्सा सुपारी की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी।
ऑडिशन में शामिल पार्टीसिपेंट्स पारंपरिक राजस्थानी ड्रेस में नजर आए, जिससे मंच पूरी तरह राजस्थानी संस्कृति के रंग में रंगा हुआ दिखा।
युवाओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और दर्शकों की मौजूदगी रही।
इस आयोजन की टीम डायरेक्शन की जिम्मेदारी गणेश, अरुण, अरुण बिस्सा, जय जोशी और कार्तिक ने संभाली।
ज्यूरी पैनल में हितेश और राखी स्वामी शामिल रहे।
ज्यूरी द्वारा प्रतिभागियों का निष्पक्ष, प्रोफेशनल और उत्साहवर्धक मूल्यांकन किया गया।
हर प्रस्तुति को दर्शकों से भरपूर तालियां मिलीं।
आयोजकों के अनुसार ग्लैमर ऑफ डेजर्ट के इस सफल ऑडिशन ने आने वाले राउंड्स के लिए मजबूत आधार तैयार किया है।
राजस्थानी संस्कृति, फैशन और टैलेंट का यह संगम सभी के लिए यादगार रहा।
कार्यक्रम को लेकर युवाओं में आगे के चरणों के लिए खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »
error: Content is protected !!