Bikaner Live

कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय पेडिकोन-26 कार्यशाला में डॉ. महेश शर्मा का ग्रोथ चार्ट पर व्याख्यान



बीकानेर। बीकानेर के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश शर्मा ने शनिवार को कोलकाता में आयोजित एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन पेडिकोन-26 में ग्रोथ चार्ट विषय पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। इस कार्यशाला में देश-विदेश से 10 हजार से अधिक शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भागीदारी निभाई। अपने व्याख्यान में डॉ. शर्मा ने बच्चों के शारीरिक विकास में संतुलित आहार की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रोथ चार्ट के माध्यम से समझाया कि किस आयु में बच्चों को किस प्रकार का पोषण आवश्यक होता है और आहार में किन तत्वों का

समावेश होना चाहिए। साथ ही उन्होंने असंतुलित आहार और फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत की। डॉ. शर्मा ने अभिभावकों को सचेत करते हुए कहा कि बच्चों का खान-पान केवल वर्तमान स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उनके भविष्य को भी प्रभावित करता है। यदि बचपन में पोषण पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे चलकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की दिनचर्या में योग, प्राणायाम, नियमित व्यायाम और खुली हवा में घूमने जैसी गतिविधियों को भी शामिल करें, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर हो सके। व्याख्यान के पश्चात सम्मेलन आयोजकों की ओर से डॉ. महेश शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में डॉ. शर्मा की प्रस्तुति को विशेष सराहना मिली और उनके विचारों को बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!